Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टी पर साधा निसाना, महादेव ऐप को लेकर के कही ये बात, जानिए डीटेल्स

November 4, 2023 • Sneha• 1 min read
PM Modi In Durg

PM Modi In Durg: देश के 5 राज्यों में इस समय चुनावी दौर जारी है. जहां पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में मौजुद है. जहां पर आज वे दुर्ग में जाकर के चुनाव का प्रचार कर रहे है. वही बीजेपी पार्टी के नेताओं ने एयरपोर्ट पर जाकर के नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. जिसमें वे दुर्ग के लिए रवाना हुए. आज नरेंद्र मोदी दुर्ग में जाकर के सभा को संबोधित करने वाले है. आपको बतादें, कि ये सभा आज पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित की जा रही है.

नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान

पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में जाकर के जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने अपने बयान में बताया है, कि उनकी सरकार जिस चीज का वादा करती है. उसको पूरा करके दिखाती है. जिसमें वे जो कहते है, उसे कर के भी दिखा देते है. इसके साथ ही पीएम ने छत्तीसगढ़ वासियों से इस बात का वादा भी किया है, कि वे छत्तीसबढ़ का विकास करेंगे और कर के भी दिखाएगें. इस बात की गारंटी लेेते हुए, उन्होनें ये बात कही है. इसके साथ ही में उन्होनें विपक्षी पार्टी को अपना निसाना बनाया है. जिसमें उन्होनें ये कहा है, कि कांग्रेस पार्टी केवल एक झूठ का पुलिंदा है. जहां पर वे केवल जनता के पैसों से ही अपनी तिजोरियों को भरते है. ये विपक्षी दल बीजेपी के संकल्प पत्र के आगे खड़ा है.

अपने बयान में पीएम नरेंद्र मोदी बोले, कि बीजेपी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एक संकल्प पत्र को भी तैयार कर लिया है. जिसमें उन्होनें यहां के सभी युवाओं, महिलाओं, बहनों और किसानों के लिए योजनाओं को तैयार कर लिया है. जिससे कि प्रदेश का विकास संभव हो सके. इसके साथ ही उन्होनें बीजेपी की पूरी टीम को बधाई भी दी.

कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए मोदी बोलें, कि कैसे कांग्रेस पार्टी लोगों की नौकरियों से 30 टका पैसा खाती है. इसके साथ ही इस पैसे को अपने खाते में जमा करती है. इस सभा के दौरान उन्होनें एक बड़ी बात कही, जिसमें उन्होनें कांग्रेस पार्टी को लेकर के कहा, कि ये प्रदेश का पैसा अपने भंडारों को भरने में लगाते है. जहंा पर वे बोलें, कांग्रेस का काम है, 30 टका कक्का, अपना काम पक्का. ्रप्रदेश को इन सभी चीजों से छुटकारा दिलवाना ही होगा.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join