Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Politics

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में किया नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन।

March 25, 2023 Rupali Parihar 1 min read
modi 1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च (SMSIMSR) का उद्घाटन किया। इस इंस्टीट्यूट में इलाज और मेडिकल की पढ़ाई फ्री में होगी। इस दौरान PM मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन की सवारी के लिए मेट्रो टिकट भी खरीदा। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में मौजूद लोगों से बातचीत भी की।

देश ने विकसित होने का संकल्प लिया है – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया है। कई बार लोग पूछते हैं कि भारत इतने कम समय में वकसित कैसे होगा? इतनी चुनौतियां हैं, इतना काम हैं, ये इतने कम समय में ये कैसे पूरा होगा? इस सवाल का एक ही जवाब है सबका प्रयास। बीते 9 सालों में भारत में भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत ईमानदारी से बहुत कुशलता से कार्य करने का प्रयास किया गया है। देश में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े अनेक रिफॉर्म किए गए हैं।

“भाजपा सरकार ने गरीब की सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य माना है “

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हमारा प्रयास भारत के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का रहा है। हमने गरीब मिडिल क्लास के आरोग्य को प्राथमिकता दी है। हमने देश में सस्ती दवाओं की दुकानों, जनऔषधि केंद्र खोले हैं। गरीबों के हित में काम करने वाली हमारी सरकार ने कन्नड़ सहित सभी भारतीय भाषाओं में मेडिकल की पढ़ाई का विकल्प दिया है। लंबे समय तक देश में ऐसी राजनीति चली है, जहां गरीबों को सिर्फ वोट बैंक समझा गया है। भाजपा सरकार ने गरीब की सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य माना है।

फ्री में होगी यहाँ मेडिकल की पढ़ाई।

छात्रों को मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च क्षेत्र में नए अवसरों का लाभ उठाने और सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में मदद करने वाली एक पहल के तहत प्रधानमंत्री चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SMSIMSR) का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, संस्थान की स्थापना श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय द्वारा मानव उत्कृष्टता के लिए सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली, चिक्कबल्लापुर में की गई है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join