Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

पीएम मोदी ने अप्रैल फूल का जिक्र कर किया तंज। ‘अप्रैल फूल’ के बहाने कांग्रेस पर तंज।

April 1, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भोपाल में शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने ‘अप्रैल फूल’ का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। आरोप-प्रत्यारोप की जंग के बीच कोई मंच से अपने विरोधियों पर निशाना साध रहा है तो कोई सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहा है। ऐसे में आज पहली अप्रैल को कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए उनका ‘अप्रैल फूल’ बना दिया।

” अब तक तुष्टिकरण की राजनीति होती थी “

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, कि ‘मध्य प्रदेश को पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है। यह प्रदेश के लोगों को यह प्रदेश के लोगों को कई सुविधाएं देगी। साथ ही क्षेत्र के विकास का माध्यम बनेगी। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों की राजनीति पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा अब तक तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। लेकिन, हमारी सरकार विकास की ओर अग्रसर है।’ 

‘अप्रैल फूल’ के बहाने कांग्रेस पर तंज 

आज एक अप्रैल है। इस दिन को ‘मूर्ख दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। भोपाल के कार्यक्रप्रधानमंत्री मोदी ने 1 अप्रैल के बहाने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘हमारे कांग्रेस के मित्र यह बयान ज़रूर देंगे कि ये मोदी तो ‘अप्रैल फूल’ बना रहा है। लेकिन आप देखिए…एक अप्रैल को ही यह ट्रेन चल पड़ी है।यह हमारे कौशल, सामर्थ्य और हमारे आत्मविश्वास का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद उन्हें बना-बनाया रेलवे नेटवर्क मिला था, अगर तब की सरकारें चाहती तो बहुत तेजी से रेलवे को आधुनिक बना सकती थीं, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ के लिए, रेलवे के विकास को ही बलि चढ़ा दिया गया. हाल तो यह था कि आजादी के दशकों बाद भी हमारे नॉर्थ-ईस्ट के राज्य रेलवे से नहीं जुड़े थे. उन्होंने आगे कहा कि 2014 में आपने जब मुझे सेवा का मौका दिया तो मैंने तय किया कि अब ऐसा नहीं होगा. रेलवे का कायाकल्प होकर रहेगा. बीते 9 वर्षों में हमारा ये निरंतर प्रयास रहा है कि भारतीय रेल दुनिया का श्रेष्ठ रेल नेटवर्क कैसे बने.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join