Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 15, 2026 | New Delhi
World

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के घर घुसा अफगानी संदिग्ध।

April 9, 2023 Rupali Parihar 1 min read
pakistan

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आवास में एक संदिग्ध के घुसने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, वक्त रहते इस गिरफ्तार कर लिया गया और काउंटर टेरेरिज्म डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया।

सुरक्षा एजेंसी कर रही पूछताछ।

अधिकारियों ने खुलासा किया कि संदिग्ध ने अफगानिस्तान का निवासी होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि सीटीडी, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं. खबर में कहा गया है कि सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध अत्यधिक सुरक्षित प्रधानमंत्री आवास में कैसे घुसा।

कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैसे पंहुचा ?

रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरफ्तारी के बाद काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी), पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं। समाचार एजेंसी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद संदिग्ध व्यक्ति पीएम हाउस में दाखिल कैसे हुआ। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने संदिग्ध का फोटो और वीडियो शेयर किया है।

पुलिस ने दी जानकारी

पाकिस्तानी मीडिया में संदिग्ध शख्स के बारे में अलग-अलग जानकारी सामने आई है. पाकिस्तानी मीडिया वेबसाइट डॉन ने इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता जव्वाद तकी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि शख्स अपनी गिरफ्तारी के समय कोई पहचान पत्र पेश नहीं कर सका. रिपोर्ट में कहा गया कि संदिग्ध शख्स को पाक सचिवालय और प्रधानमंत्री आवास के पास की दीवार के पास से हिरासत में लिया गया।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join