Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 15, 2026 | New Delhi
World

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान होंगे गिरफ़्तार। वारंट लेकर पहुंची पुलिस।

March 5, 2023 Rupali Parihar 1 min read
imran khan

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घर पुलिस पहुंची गई है। आशंका जताई जा रही है कि इमरान खान को गिरफ्तार करने की तैयारी है। इमरान खान के इस्लामाबाद वाले घर पुलिस पहुंच गई है।

इमरान खान का अरेस्ट वारंट तोशा खाना केस में आया है. कोर्ट के आदेश पर इस्लामाबाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लाहौर पहुंची है. इस्लामाबाद पुलिस ने इनरान खान की गिरफ्तारी पर कहा कि सभी कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद इमरान खान को गिरफ्तार किया जाएगा.

पीटीआई की धमकी।

पीटीआई का कहना है कि इमरान की गिरफ्तारी हो सकती है इसलिए किसी को इमरान तक नहीं पहुंचने देंगे. पुलिस का कहना है कि जो बाधा डालेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को लेकर पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि अगर इमरान खान की गिरफ्तारी हुई तो देश के हालात बिगड़ेंगे।

पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने गिरफ्तारी की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चेतावनी दी थी कि अगर सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ कदम उठाती है तो देश में स्थिति और खराब होगी. फवाद ने कहा, “इमरान खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास स्थिति को गंभीर रूप से खराब कर देगा, मैं इस अक्षम और पाकिस्तान विरोधी सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि पाकिस्तान को और संकट में न डालें और समझदारी से काम लें.”

पूर्व विदेश मंत्री ने बताया इमरान खान की जान को खतरा

28 फरवरी को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट ने जारी किया था. ये भी कहा जा रहा है कि पुलिस आज सिर्फ इमरान खान को नोटिस देने के लिए उनके घर पर गई है. गिरफ्तारी की कार्रवाई को बाद में किया जा सकता है.
पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, “हम दोपहर 3 बजे इस मसले पर रणनीति का खुलासा करेंगे. नोटिस मिला है. हम कानूनी कार्रवाई करेंगे.” कुरैशी ने कहा कि इमरान खान की जान को खतरा था और खतरा है. मुमकिन है कि इमरान खान की हत्या की साजिश रची जा रही हो. पाकिस्तान आर्थिक संकट से गुजर रहा है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join