Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

नहीं थम रहा ” पठान ” का क्रेज़। सोमवार को भी हुई फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई।

February 21, 2023 Rupali Parihar 1 min read
pathaan

शाहरुख खान की मूवी ” पठान ” को रिलीज़ हुए 1 महीना होने आ गया है पर पठान की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही यह फिल्म अभी तक थिएटर में लगी हुई है और रोज़ कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है।

पठान की सफलता ने तोड़े रिकॉर्ड

“पठान ” 25 जनवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। ये फिल्म अपने चौथे हफ्ते में है और लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अपने 27वें दिन पर सोमवार को लगभग 1.23 करोड़ की कमाई कर ली है।

इस फिल्म का वीकेंड भी काफी अच्छा रहा और शनिवार और रविवार को इस फिल्म ने 3.25 करोड़ और 4.15 करोड़ का बिजनेस किया। इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा से महज 498 करोड़, तमिल से टोटल 5.78 करोड़ और तेलुगु से 12.14 करोड़ की टोटल कमाई की।

‘बाहुबली 2’ को छोड़ा पीछे

पठान’ ने कमाई के मामले में साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ बना कीर्तिमान हासिल कर लिया है। पठान ने रिलीज के 25वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में 3.25 करोड़ और अन्य भाषाओं में 7 लाख का कारोबार किया है। इसके बाद पठान का सभी भाषाओं में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 511.60 करोड़ रुपये हो गया है।

टिकट की कीमत 200 रूपए की।

यशराज फिल्मस के बैनर तले बनी पठान ने वीकेंड पर पठान की टिकट मात्र 200 रुपये की कर दी है। जिसके चलते रविवार को भी आंकड़ा बढ़ने के आसार हैं। इससे पहले 17 फरवरी को शाहरुख के फैंस के लिए यशराज ने 110 रुपये का टिकट कर दिया था, जिसके बाद कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

सिद्धार्थ आनंद ने किया निर्देशन

फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार साथ आए हैं। फिल्म को निर्देशन सिद्धार्थ आनंद किया है और यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म को तमिल और तेलुगु में भी डब किया गया है। फिल्म में सलमान खान का भी छोटा सा अभिनय है। फिल्म में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join