Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Nov 02, 2026 | New Delhi —
Entertainment

नवाज की जिंदगी में मचा तूफान।देखिए पूरी खबर

March 6, 2023 • Megha Jain• 1 min read
nawaz

एक एक्टर जो पूरी दुनिया को हंसाता है रुलाता है और अपनी एक्टिंग की दुनिया से अपनी अलग पहचान बनाता है लेकिन वही कभी-कभी अपने निजी जिंदगी में भी काफी परेशान और मायूस नजर आता है हम बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकीनवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। यह कई बॉलीवुड फ़िल्मों में कार्य कर चुके है। पर अभी उनकी जिंदगी में काफी मुश्किल है।।नवाजउद्दीन सिद्दीकी काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में हैं। पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी के आरोपों को पर नवाज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और उनका सिलसिलेवार ढंग से सोशल मीडिया में जवाब दिया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्मों के अलावा इन दिनों निजी वजहों से सुर्खियों में हैं। नवाज का अपनी पत्नी आलिया और पूर्व पत्नी जैनब के साथ विवाद चल रहा है। लेकिन आलिया के साथ नवाज का मामला इन दिनों ज्यादा सुर्खियों में है। हर दिन इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले दिनों नवाज की हाउसहेल्प ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे और दुबई में फंसे होने की बात कही थी, लेकिन अगले ही दिन वह खुद अपने आरोपों से मुकर गई थीं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी पत्नी आलिया ने रेप का आरोप लगाया है। 

आधी रात को निकाला बाहर

आलिया ने अपनी बेटी शोरा और बेटे यानि के साथ अपना एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में आलिया ये दावा कर रही हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें और अपने दोनों बच्चों को उनके वर्सोवा बंगले से बेघर कर दिया है। आलिया ने कहा कि, ‘मैं अभी नवाज के बंगले से आई हूं, मेरी बच्ची है, जो अभी रो रही है। बहुत परेशान है और हमें बंगले से निकाल दिया है और बोला है कि आप इस बंगले में नहीं आ सकते’। उन्होंने कहा कि घर से निकाले जाने के बाद उसके पास केवल ₹81 है, ना कोई होटल है, ना मेरे पास घर है। मुझे कुछ नहीं समझ आ रहा, मैं बच्चे लेकर कहां जाऊं।

नवाज ने वीडियोज को बताया एकतरफा

सोमवार को इंस्टाग्राम पर नवाज ने एक पोस्ट लिखकर अपना हाले-दिल बयां किया। नवाज ने लिखा- मेरी चुप्पी की वजह से हर जगह मुझे बुरे इंसान के तौर पर दिखाया जा रहा है। मैं इसलिए चुप रहा था, क्योंकि यह सारा तमाशा कहीं ना कहीं मेरे छोटे बच्चे भी पढ़ रहे होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, प्रेस और चंद लोग, एकतरफा और छेड़छाड़ वाले वीडियोज के जरिए मेरे चरित्र हनन का लुत्फ उठा रहे हैं। कुछ बातें हैं, जो मैं बताना चाहूंगा-

हर महीने आलिया को देते हैं 10 लाख रुपये

नवाज आगे लिखते हैं कि पैसे मांगने के बहाने यहां बुलाने से पहले उसने पिछले 4 महीनों से बच्चों को दुबई में छोड़ा हुआ था। पिछले 2 सालों से उसे लगभग 10 लाख रुपये प्रति माह दिये जा रहे हैं और 5-7 लाख रुपये प्रति माह बच्चों के साथ दुबई जाने के बाद से दिये जा रहे हैं। इसमें स्कूल की फीस, मेडिकल, ट्रैवलिंग और दूसरे खर्च शामिल नहीं हैं।

नवाज और उनकी पत्नी आलिया का मामला कोर्ट पहुंचा
वहीं नवाज और उनकी पत्नी आलिया के बीच विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है. हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों को नसीहत दी थी कि वे अपने बच्चों के मामले मिलकर सुलझाएं. दरअसल नवाज ने कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर अपने दो बच्चों (12 साल की बेटी और 7 साल का बेटा) की जगह के बारे में पता लगाने की मांग की थी. नवाज के दोनों बच्चे उनकी अलग रह रही पत्नी आलिया की कस्टडी में हैं. नवाज ने कहा था कि उन्हें दुबई के स्कूल से मेल आई थी कि उनके बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं. इसलिए वे जानना चाहते है कि उनके बच्चे कहां हैं. हालांकि आलिया के वकील ने क्लियर किया था कि बच्चे अपनी मां के साथ इंडिया में हैं. वहीं कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि नवाज और उनकी पत्नी आलिया बच्चों से जुड़े मामले सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाएं.

सगे भाई ने नवाज को मां से मिलने के लिए रोका

दरअसल बीती रात नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी मां से मिलने उनके वर्सोवा स्थित बंगले पर गए थे. लेकिन नवाज के सगे भाई फैजुद्दीन ने एक्टर को मां से मिलने से रोक दिया. बताया जा रहा है कि नवाज की बीमार मां नही चाहती कि परिवार में आपस में विवाद बढ़े इसलिए एक्टर को उनसे मिलने से रोका गया.
नवाज और उनकी पत्नी में चल रहे विवाद से बिगड़ी मां की तबियत
 जिस तरह से नवाज की पूर्व पत्नी और नवाज के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ते जा रहा है उससे एक्टर की मां परेशान हैं और इसी वजह से पिछले कुछ दिनों से नवाज की मां की तबियत भी बिगड़ती जा रही है. बीती रात इसी सिलसिले में नवाज अपनी मां से मिलने गए थे लेकिन उन्हें गेट पर रोक लिया गया.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join