Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 08, 2026 | New Delhi —
Entertainment

नवाजुद्दीन संग तलाक के मसले पर आलिया बोली ‘खुद सुलझा लेंगे’।

April 22, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
nawaziddin

बीते कुछ समय से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इनकी शादीशुदा जिंदगी की अनबन कोर्ट तक पहुंच गई है। नवाजुद्दीन की पत्नी ने उनपर ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों के बीच का विवाद सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहा है। इसी बीच अब एक बार फिर से दोनों सुर्खियों में आए हैं, लेकिन इस बार किसी विवाद के चलते नहीं, बल्कि किसी और वजह से। आलिया ने विवादों के बीच नवाजुद्दीन को थैंक्यु बोला है।

‘नवाजुद्दीन अदालती आदेशों पर काम किया है’ – आलिया

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान आलिया ने मौजूदा हालातों पर बात की। इस दौरान उन्होंने सेपरेशन की शर्तों की स्थिति का भी खुलासा किया। आलिया ने कहा, ‘मेरे बच्चे अच्छे हैं, खुश हैं। हम फिलहाल दुबई में हैं, क्योंकि कोर्ट ने नवाजुद्दीन की इस बात पर सहमति जताई कि उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। कोर्ट ने नवाज को हमारे सभी मसलों को क्लियर करने का ऑर्डर दिया है। हालांकि, इसके लिए नवाज के सामने एक शर्त रखी गई है कि उन्हें दुबई में हर चीज का ध्यान रखना होगा और बच्चों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। नवाजुद्दीन ने भी अदालती आदेशों पर काम किया है, इसलिए मैं बच्चों के साथ दुबई आई हूं।’

“बैठकर निकालेंगे हल “

आलिया सिद्दीकी ने यहा भी कहा कि, ‘दुबई में रहना आसान हीं है, क्योंकि वहां तमाम आर्थिक मसले और अन्य चीजें हैं। मगर, कोर्ट ने एक फैसला बहुत अच्छा लिया है कि नवाजुद्दीन को अपने सारे फर्ज पूरे करने होंगे और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम लोग अच्छी कंडीशन में रहें। फिलहाल सभी समस्याएं दूर हो गई हैं।’ आलिया ने आगे बताया कि ‘कोर्ट ने फैसला बच्चों के ऊपर भी छोड़ दिया है, वे चाहें तो दुबई रहें या इंडिया। लेकिन, पहले वे दुबई में अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। पहले हम लोग तीन महीने दुबई रहेंगे, उसके बाद तय करेंगे कि आगे कहां रहना है।’

‘होली काउ’ में नवाजुद्दीन ने किया था कैमियो

दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया की फिल्म में एक छोटा सा रोल निभाया था। इस फिल्म का नाम ‘होली काउ’ है। ये फिल्म पिछले साल अगस्त 2022 में बॉक्स.ऑफिस पर रिलीज हुई थी। वहीं, इस हफ्ते 19 अप्रैल, 2023 को ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। आलिया सिद्दीकी की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म रिलीज हुई थी। वहीं, नवाजुद्दीन ने इस फिल्म में कैमियो रोल निभाया है। नवाजुद्दीन के अलावा इस फिल्म में संजय मिश्रा, तिग्मांशु धूलिया और सादिया सिद्दीकी हैं। बता दें कि होली काउ में आलिया ने एक्टिंग भी की है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join