Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 01, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

नए साल के दौरान अपने घर में जरूर स्थापित करें ये चीजें, जानिए पूरी डीटेल्स

December 19, 2023 Sneha 1 min read
New year 2024 2

New year 2024: नए साल के दौरान हर कोई यही चाहता है, कि उनके घरों में सब तरह की खुशहाली आए. जहां पर हम सभी नए साल की शुरूआत में ये कामना करते है, कि हम सभी का जीवन सुखमय बन सके साथ ही पुरानी सभ्श्राी मुश्किलों और परेशानियों का हल निकल सके. आपको बतादें, कि हिंदु धर्म में ऐसी बहुत सी चीजों के बारें में बताया गया है, जिन्हें नए साल के दौरान अगर कोई व्यक्ति अपने घर पर लेकर के आता है, तो उसके घर में बहुत से सकारात्मक बदलाव उसे देखनें को मिलते है. बताया जाता है, इन सभी चीजों को घर में स्थापित करने से आपके घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और धन से जुड़ी हुई सभी समस्याओं का अंत हो जाता है. आज के इस ब्लॉ्ग में हम आपको उन्ही खास चीजों के बारें में बतानें के लिए जा रहे है.

पहले नंबर पर है 11 गोमती चक्र

आपको बतादें, कि अगर आप नए साल के दौरान अपने घर में 11 गोमती चक्र को लेकर के आते है, तो इससे आपके घर में मौजुद धन संबधी परेशानियों का अंत हो जाता है. ​आपको इन 11 गोमती चक्र को एक पीले कपड़े में बांधकर के अपनी तिजोरी के अंदर इन्हें स्थापित करना होगा. जिससे आपके घर में सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

दूसरे नंबर पर है तुलसी का पौधा

भगवाल श्री हरि और माता लक्ष्मी को तुलसी का पौधा अत्यंत प्रिय माना गया है. ऐसा माना जाता है, कि जिस भी घर के अंदर तुलसी का पौधा मौजुद होता है, उस घर में भगवाल श्री हरि और माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है. ऐसे में नए साल के दौरान एक तुलसी का पौधा जरूर अपने घर में लेकर के आंए.

​तीसरे नंबर पर है दक्षिणावर्ती शंख

नए साल के अवसर पर अपने मंदिर के अंदर दक्षिणावर्ती शंख को जरूर स्थापित करें. ​ऐसा करने से माता लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती है. जिससे आपके घर में सुख, धन और वैभव का वास होने लगेगा. साथ ही घर में सकारात्मकता भी आएगी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join