Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
Entertainment

द केरला स्टोरी को कमल हासन ने बताया प्रोपगेंडा।

May 28, 2023 Rupali Parihar 1 min read
kamal hasan

अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने पूरे देश में तहलका मचा रखा है. अभिनेता हो या राजनेता हर कोई फिल्म को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा है. इस बीच बॉलीवुड और साउथ सिनेमा पर अपनी धाक जमाने वाले दिग्गज एक्टर कमल हासन ने भी इस फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

मैं प्रोपगंडा फिल्मों के खिलाफ हूं – कमल हासन

आईफा अवार्ड्स में पत्रकारों से बात करते हुए एक्टर और फिल्म निर्माता ने कमल हासन ने ‘द केरला स्टोरी को एक प्रोपेगेंडा फिल्म करार देते हुए कहा कि, “मैं प्रोपगंडा फिल्मों के खिलाफ हूं.. टैगलाइन लगा देने से कोई फिल्म ‘सच्ची कहानी’ नहीं बन जाती. ये हकीकत में सच होनी भी चाहिए और मुझे वो फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं जो देश के लोगों को विभाजित करने का काम करती हैं.’’

फिल्म में खूब पसंद की जा रही अदा शर्मा की एक्टिंग।

फिल्म में अदा शर्मा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है. इसमें एक्ट्रेस ने एक ऐसी लड़की रोल निभाया है. जो केरल से लापता होने के बाद आईएसआईएस में भर्ती हो जाती है. ये फिल्म 5 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म में अदा के अलावा सोनिया बलानी, योगिता बिहानी और सिद्धि इडनानी भी नजर आई हैं।

फिल्म में कई महिलाओं को धोखे से धर्म बदलवाने की बात।

बता दें कि सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल शाह द्वारा निर्मित ‘द केरला स्टोरी’ के ट्रेलर में ये दावा किया गया था कि केरल की में कई महिलाओं को धोखे से धर्म बदलवाकर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए भेजा गया था. लेकिन जब फिल्म विवादों में गिरी तो मेकर्स ने आंकड़ों को बदलकर तीन लड़कियां कर दिया. बावजूद इसके फिल्म को कई जगहों पर विवादों का सामना करना पड़ा.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join