Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
India

दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट हाथापाई। वापस दिल्ली में करानी पड़ी लैंडिंग।

April 10, 2023 Rupali Parihar 1 min read
air india

एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में सोमवार को एक यात्री ने हंगामा कर दिया। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटाया गया, जहां पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हंगामा कर रहे यात्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

क्या है मामला।

एयर इंडिया की फ्लाइट ने सोमवार की सुबह 6.35 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बात एक यात्री ने फ्लाइट में मारपीट शुरू कर दी। क्रू मेंबर के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं. यात्री को काबू न होता देख पायलट ने फ्लाइट को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हंगामा कर यात्री को पुलिस के हवाले किया गया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। फ्लाइट को सोमवार दोपहर के लिए रीशेड्यूल किया गया है।

एयर इंडिया ने जारी किया बयान।

एयर इंडिया ने इस मामले में बयान भी जारी किा है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही वापस लौटी। इसमें एक यात्री ने उपद्रव कर दिया। उसने मौखिक और लिखित तौर पर दी गई चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया और उपद्रव जारी रखा। उसने केबिन क्रू के सदस्यों के साथ हाथापाई की, जिसमें दो को चोट आई है। बाद में विमान को दिल्ली लौटाया गया और लैंडिंग के बाद शख्स को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया।

यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद।

एयरलाइन ने अपने बयान में आगे कहा, “पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। एयर इंडिया में सवार सभी लोगों की सुरक्षा और गरिमा हमारे लिए अहम है। हम प्रभावित केबिन क्रू के सदस्यों को हर संभव सहायता दे रहे हैं। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। आज दोपहर लंदन के लिए उड़ान के समय में बदलाव किया गया है।”

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join