Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Politics

दिल्ली सरकार और एलजी के बीच फ्री बिजली पर टकराव।

April 14, 2023 Rupali Parihar 1 min read
urja mntri

दिल्ली सरकार की बिजली मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता में कहा कि उपराज्यपाल द्वारा फाइल को मंजूरी नहीं देने के कारण दिल्ली के 46 लाख परिवारों की बिजली सब्सिडी रुक जाएगी। दिल्ली सरकार और एलजी के बीच फ्री बिजली के मसले पर टकराव की स्थिति बन गई है। जिसका सीधा असर दिल्ली के 46 लाख से ज्यादा परिवारों को मिल रही बिजली सब्सिडी पर पड़ने वाला है। दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने एलजी विनय कुमार सक्सेना पर बिजली सब्सिडी से संबंधित फाइल रोकने का आरोप लगाया है।

फाइल को मंजूरी नहीं।

दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि शहर के करीब 46 लाख लोगों की बिजली सब्सिडी शुक्रवार से खत्म हो जाएगी, क्योंकि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने अभी तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने की फाइल को मंजूरी नहीं दी है. माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अब इस मुद्दे पर तकरार हो सकती है. मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर सक्सेना के साथ बैठक की मांग की है लेकिन अभी तक एलजी कार्यालय से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।

ऊर्जा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर बताया।

मंत्री आतिशी ने कहा, ‘हम 46 लाख लोगों को जो बिजली सब्सिडी देते हैं, वह आज से बंद हो जाएगी. सोमवार से लोगों को बिना सब्सिडी के बढ़े हुए बिल मिलेंगे.’ मंत्री ने कहा, ‘दिल्ली मंत्रिमंडल ने वर्ष 2023-24 के लिए बिजली सब्सिडी के विस्तार को मंजूरी दे दी है, लेकिन फाइल अभी भी एलजी कार्यालय में लंबित है. जब तक फाइल मंजूर नहीं हो जाती, तब तक हम सब्सिडी नहीं दे सकते. मैंने इस मामले पर चर्चा करने के लिए एलजी कार्यालय से समय भी मांगा था लेकिन 24 घंटे से अधिक हो गए हैं और मुझे समय नहीं दिया गया है. फाइल भी अभी तक वापस नहीं आई है.’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join