Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 22, 2026 | New Delhi
Politics

दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों का हंगामा, स्पीकर ने किया सदन से बाहर

March 21, 2023 Megha Jain 1 min read
sadan

दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन भाजपा विधायकों ने बजट लीक होने पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद मार्शल ने विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया। वहीं हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने 12 बजे तक कार्यवाही को स्थगित कर दिया है।

विधानसभा सदन में आयोजित बजट सत्र  के दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा विधायकों के बाद तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। दिल्ली विधानसभा सत्र का तीसरे दिन कोरम पूरा न होने की वजह से सदन की कार्यवाही 7 मिनट देर से शुरू हुई। स्पीकर ने बजट पेश न होने को बताया अत्यंत दुखद और असाधारण बताया है।

तीसरे दिन सदन में वित्त मंत्री बजट पेश करने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों के चलते बजट पेश नहीं किया जा रहा है। इस मामले पर दिल्ली के वित्त मंत्री अपना वक्तव्य भी देंगे, लेकिन कैलाश गहलोत के बोलना शुरू करने से पहले ही स्पीकर और भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के बीच जोर दार वजह हो गई।

मार्शल ने विधायकों को निकाल बाहर

दरअसल, भाजपा के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने बजट लीक करने पर पत्र लिख कर चर्चा कराने की मांग की थी, लेकिन स्पीकर ने इसको स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद भाजपा विधायक उनके समर्थन में अपनी-अपनी सीटों पर खड़े हो गए। इस पूरे घटना क्रम को देखते हुए उन्हें मार्शल ने सदन से बाहर निकाल दिया।  
वहीं, दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने वक्तव्य में कहा- किसी सरकार को बजट पेश नहीं करने दिया। कल केंद्र सरकार ने हमारा बजट रोक दिया। सभी को मालूम था कि 21 को बजट आना है। 10 तारीख को ही एमएचए को सारा बजट भेज दिया था। लेकिन कल दोपहर 2 बजे मुझे पता चला कि एमएचए ने बजट पर आपत्ति को लेकर कोई पत्र लिखा है। मैंने मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव से बात की। देर रात को उस पत्र का जवाब बनाकर एलजी को फ़ाइल भेजी गई। रात को वहां से वापस आते ही उस फ़ाइल को वित्त सचिव के जरिये एमएचए को फ़ाइल भिजवा दी गई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि मुख्य सचिव ने 17 मार्च का पत्र तीन दिन तक दबाकर रखा।

सरकार चुनी ही क्यों गई फिर?

जब हम सभी कानूनी नियमों के तहत काम कर रहे हैं तो आपत्ति किस बात की? मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। अगर बजट पेश नहीं हुआ तो सबका वेतन भी रुक जाएगा।

12 बजे तक स्थगित सदन का कार्यवाही

जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री का भाषण खत्म होने के बाद सदन में फिर से हंगामा शुरू हो गया है। सत्ता पक्ष के विधायक केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेल में आए। इसके साथ ही हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join