Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

तुनिषा शर्मा केस में शीजान को मिली जमानत।

March 4, 2023 Rupali Parihar 1 min read
tunisha

टीवी सीरियल ‘अलीबाबा: दास्तान ए काबुल’ की अभिनेत्री तुनिशा शर्मा सीरियल के सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी ।अभिनेत्री के शो के सेट पर ही आत्महत्या करने के बाद इस मामले में शो के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तुनिशा की मां ने उन पर तमाम आरोप लगाए थे। जहां अभी तक शीजान की मुश्किलें बढ़ रही थीं, वहीं अब इस केस में एक नया मोड़ आया है। दरअसल, महाराष्ट्र की एक अदालत ने शनिवार को शीजान खान को जमानत दे दी है।

तुनिशा ने मेकअप रूम में लगाई थी फांसी

टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने पिछले साल 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के पालघर के वसई इलाके में सीरियल ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। वह सेट के ड्रेसिंग रूम में लटकी मिली थीं। 25 दिसंबर, 2022 को तुनिशा शर्मा की मां वनीता ने अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के आरोप में शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार किया गया था।

पासपोर्ट हुआ जमा

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, शीजान को वसई कोर्ट ने 1 लाख रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी है। साथ ही उन्हें उनका पासपोर्ट भी जमा करने के लिए कहा गया है। ताकि वो देश से बाहर न जा सकें। इसके साथ कोर्ट ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ और गवाहों के साथ संपर्क न करने की शर्त पर शीजान को जमानत दी है। उनकी जमानत से उनकी बहन फलक नाज काफी खुश हैं और शीजान की जमानत पर अल्लाह का शुक्रिया अदा कर रही हैं।

शीजान खान और तुनिषा शर्मा ‘अली बाबा’ के लीड स्टार्स थे।

शीजान खान और तुनिषा शर्मा ‘अली बाबा’ के लीड स्टार्स थे. दोनों की पहली मुलाकात इसी शो पर हुई थी. लद्दाख में शूटिंग के दौरान दोनों प्यार में पड़ गए थे. महीनों एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर में शीजान ने तुनिषा से ब्रेकअप कर लिया था. एक्ट्रेस की मां का दावा था कि शीजान तुनिषा को चीट कर रहा था. जब तुनिषा को इस बारे में पता चला तो उसने ब्रेकअप कर लिया था.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join