Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 15, 2026 | New Delhi
India

तिहाड़ जेल के बाहर लंबी लाइन।देखिए ये खबर!

April 8, 2023 Megha Jain 1 min read
tihad

आपने सिनेमा घर ,होटल,मार्केट में ऐसी भीड़ देखी होगी पर अब ये भीड़ कही और नही बल्कि आपको सुनकर आश्चर्य होगा ये लंबी लाइन तिहाड़ जेल के बाहर की हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिनों पहले एक आदेश जारी किया था. इसमें कहा गया था कि जिन कैदियों को कोविड के दौरान पैरोल या अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था उन्हें अब 15 दिनों के अंदर सरेंडर करना है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई ये डेडलाइन कल यानी 8 अप्रैल को खत्म हो रही है. ऐसे में तिहाड़ जेल के बाहर सरेंडर करने के लिए कैदियों की लंबी लाइन लग गई है.

ऐसे में तिहाड़ जेल के बाहर सरेंडर करने के लिए कैदियों की लंबी लाइन लग गई है. ये वो लोग हैं जिन्हें कोरोना काल में पेरोल मिली थी, तो कुछ ऐसे थे जिन्हें अंतरिम जमानत मिली थी. तिहाड़ जेल में बंद लेकिन पैरोल पर बाहर आए मोहम्मद फैजल ने बताया कि उस पर 307 यानी हत्या की कोशिश का आरोप है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो जेल में हाजिर होने आया है. फैजल को पेरोल मिले 3 साल हो गए थे.

वहीं एक अन्य कैदी मोहम्मद नईम भी 307 का आरोपी है. वो भी शुक्रवार को सरेंडर करने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचा. नईम को भी कोरोना के दौरान पेरोल मिली थी. इसके अलावा रवि मर्डर केस का आरोपी रवि भी पेरोल पर बाहर था, अब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया तो ये भी तिहाड़ के बाहर लाइन लगाकर सरेंडर करने के लिए खड़ा है.

अब तक सिर्फ 305 कैदी ही वापस लौटे

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कोविड 19 के दौरान पैरोल पर रिहा हुए सभी कैदियों को 15 दिन में सरेंडर करने का आदेश दिया था. जेल के एक अधिकारी के मुताबिक अभी तक सिर्फ 305 कैदी ही वापस लौटे हैं. इनमें से 146 कैदी अंडरट्रायल वाले हैं जबकि 159 दोषी करार दिए जा चुके कैदी हैं.  

अदालत ने जारी किया था सरेंडर करने का आदेश

जस्टिस एमआर शाह और सी टी रविकुमार की पीठ की अगुवाई वाली बेंच ने 24 मार्च 2023 को कहा था कि उन सभी विचाराधीन कैदियों और दोषियों को जिन्हें अदालत द्वारा पारित आदेशों के उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों के अनुसार आपातकालीन पैरोल या अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था, उन्हें 15 दिनों के भीतर संबंधित जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करना होगा.

अदालत ने फैसले में यह भी रियायत दी थी कि सरेंडर के बाद भी विचाराधीन कैदी अदालत के सामने जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं और उनके आवेदनों पर कानून के अनुसार विचार किया जाएगा.

कितने कैदियों को किया गया था रिहा

गौरतलब है कि साल 2020 में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के मुताबिक जेल के कैदियों को दो बार में रिहा किया गया. पहली खेप में फरवरी 2020 में कोविड मामलों की बढ़ती आशंका के बीच दिल्ली की तीन जेलों (रोहिणी, मंडोली और तिहाड़) से करीब 6000 लोगों को रिहा किया गया था. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी हाई पॉवर कमेटी ने 6000 से अधिक कैदियों को अंतरिम जमानत या आपातकालीन पैरोल पर रिहा किया गया था. इसके बाद इन 6000 लोगों को फरवरी-मार्च 2021 तक सरेंडर करने के लिए कहा गया था, लेकिन करीब 2,400 कैदियों ने सरेंडर नहीं किया था.

जिसके बाद उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था. इसके बाद सभी के नाम दिल्ली पुलिस के साथ साझा किए गए और दिल्ली पुलिस ने भी भगोड़ों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया था जिस पर लगातर कारवाई कर भगोड़ों की धरपकड़ कर गिरफ्तारियां की जा रही हैं. 

तिहाड़ से रिहा हुए 4683 कैदियों

हालांकि देश में जब कोविड अपने चरम पर था तो सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2020 में तिहाड़ जेल के कुछ और कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया. फिर हाई पॉवर कमेटी की सिफारिश पर 4,683 कैदियों को अंतरिम जमानत या आपातकालीन पैरोल पर रिहा किया गया था. इनमें से 1184 कैदी दोषी थे और 3499 विचाराधीन कैदी थे जिन्हें कि रिहा किया गया था. इस बार जो कैदी सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर के लिए लाइन में लगे हुए हैं वो इन्हीं 4683 में से थे

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join