Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
World

डोनाल्ड ट्रंप ने साधा कमला हैरिस पर निशाना, कहा- चुने जाने पर इतिहास की सबसे खराब राष्ट्रपति होगी

July 27, 2024 Lavi Rana 1 min read
america

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रतिनिधियों में तनाव देखने को मिल रहा है. सभी प्रतिनिधि एक दूसरे पर खूब जमकर बयान बाजी कर रहे हैं. ऐसा ही एक बयान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए उनके विपक्ष में खड़ी हुई डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस पर किया गया है. ट्रंप ने कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद पर चुने जाने के बाद अमेरिका में अभी तक की सबसे खराब राष्ट्रपति होने के बारे में कहा.

america5

डोनाल्ड ट्रंप कमला हैरिस पर साधा निशाना

अमेरिका के राष्ट्रपति के पद पर चुनाव नवंबर में होना है. जिसके लिए अभी से उम्मीदवारों द्वारा पूर्ण प्रयास किया जा रहे हैं. राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस खड़ी हुई है. आज डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहां की अगर कमला हैरिस अमेरिका में राष्ट्रपति के पद पर चुनी जाती है तो वह अब तक के सभी राष्ट्रपतियों में सबसे खराब राष्ट्रपति रहेंगी. हालांकि अभी तक कमला हैरिस की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा किए गए वार का जवाब नहीं दिया गया है.

america4

राष्ट्रपति की रेस से पीछे हटे जो बाइडेन

जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में फिलहाल के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति के लिए होने वाले चुनाव में हिस्सा नहीं लिया है. लेकिन अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति के पद के लिए खड़ी हुई है. उन्होंने इस पद के लिए खड़े होने की घोषणा भी कर दी है. वही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आव्रजन और गर्भपात जैसे मामलों पर ज्यादा उदार बताते हुए कमला हैरिस पर निशान साधा.

america3

डोनाल्ड ट्रंप ने घुमा फिरा कर लगाए कमला हैरिस पर आरोप

डोनाल्ड ट्रंप तारा कमला हैरिस को राष्ट्रपति के पद पर चुने जाने के बाद अभी तक के सभी राष्ट्रपतियों में सबसे बेकार राष्ट्रपति साबित होने की बात कही है. इसके अलावा उन्होंने सीनेट में वामपंथी डेमोक्रेटिक नेताओं में कमला हैरिस के पहले नंबर पर आने की बात भी कही. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हैरिस पर निशाना साधते हुए मार्क्सवाद, समाजवाद, साम्यवाद, महिला तस्करों, मानव तस्करो, अपराधियों को हराने की बात की गई. जो कि सीधे-सीधे कमला हैरिस पर इन सभी चीजों का आरोप लगाते हुए उन्हें हराने की बात कही गई.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join