Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई गई!

April 14, 2023 Megha Jain 1 min read
aasad

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती आज मनाई जा रही है। इंदौर के महू में जन्मस्थली पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने स्मारक पर नमन कर बाबा साहेब को याद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा- संविधान निर्माता की जन्मस्थली पर भी शिवराज झूठ बोलते हैं। वे झूठी घोषणाएं करते हैं। कई बार कह चुके हैं बाबा साहेब के नाम पर पंच तीर्थ बनाएंगे, लेकिन आज तक नहीं बनाया।

इस बीच सरकार ने आदेश जारी कर अंबेडकर की जन्मस्थली को तीर्थ दर्शन योजना में शामिल कर लिया। महू के अलावा अंबेडकर की दीक्षा भूमि अंबेडकर ग्रंथालय एवं शोध केंद्र नागपुर, परिनिर्वाण भूमि अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक दिल्ली, चैत्य भूमि अंबेडकर स्मारक इंदुमिल कंपाउंड मुंबई और संत रविदास मंदिर वाराणसी को पंचतीर्थ नाम दिया है। पंचतीर्थ को मुख्यमंत्री तीर्थ योजना में शामिल किया गया है

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि बाबा साहेब के तीन देवता थे। पहला न्याय, ज्यादा से ज्यादा न्याय प्राप्त करो। दूसरे देवता थे स्वाभिमान, बाबा साहब को पढ़ाई के दौरान कहा गया था कि आपको 13 पीरियड लेना है, लेकिन उन्होंने कहा मुझे समाजसेवा भी करना है। मैं चार पीरियड लूंगा। तीसरे देवता थे शील, वे कई बार विलायत गए, उन्होंने अपने जीवन कक्ष में लिखा है कि कभी शराब नहीं पी। सिगरेट नहीं पी। डॉ. अंबेडकर के जो अनुयायी हैं, उन्हें भी बाबा साहेब के तीनों देवताओं का अनुसरण करना चाहिए। बाबा साहेब के जीवन से कुछ न कुछ ग्रहण करना चाहिए।

एनकाउंटर पर बोले विजयवर्गीय- पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं

भाजपा के राष्ट्रीय महासचीव कैलाश विजयवर्गीय सबसे पहले महू पहुंचे। उन्होंने यूपी में हुए एनकाउंटर पर कहा – पुलिस को क्या फूल बरसाना चाहिए, पुलिस को अधिकार दिया है कि अपनी आत्मरक्षा के लिए गोली चलाए। पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में ही गोलियां चलाईं। आप अपनी आत्मरक्षा के लिए गोली चला सकते हैं। पुलिस ने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join