Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 01, 2026 | New Delhi —
Education

डीएवीवी में CUET UG  के लिए आज शुरू होगी परीक्षा।

May 21, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
DAVV cuet

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के पीजी और यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट यानि सीयूईटी की परीक्षाएं अब शुरू होने जा रही हैं. सीयूईटी यूजी एग्जाम 21 से शुरू हो रहे हैं. ये परीक्षाएं 31 मई तक चलेंगी। जबकि सीयूईटी पीजी की परीक्षा 5 जून से शुरू होगी।

आज से शुरू होगी परीक्षा।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय एडमिशन से जुड़े सभी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं. बता दें कि विश्वविद्यालय में संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, CUET के माध्यम से एडमिशन दिया जाता है. जिसके तहत यूजी कोर्स के लिए से CUET UG और पीजी कोर्स के लिए CUET PG की परीक्षा देनी पड़ती है. दोनों कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुके हैं और अब सीयूईटी यूजी की परीक्षा 21 मई से शुरू हो रही है। 

यूजी कोर्स के लिए 1 लाख 80 हजार रजिस्ट्रेशन।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि एनटीए डीएवीवी के यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए सीयूईटी एग्जाम आयोजित कराएगी. डीएवीवी में एडमिशन के लिए इस बार काफी ज्यादा डिमांड देखी जा रही है. यूजी कोर्स की करीब 1600 सीटों के लिए इस बार रिकॉर्ड 1 लाख 80 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं जबकि पिछली बार ये आंकड़ा 89 हजार था।  एनटीए द्वारा यूजी कोर्स के लिए परीक्षा 21 से 31 मई के बीच शुरू हो रही है. यूजी में कुल 22 कोर्स हैं जिनमें 13 इंटीग्रेटेड प्रोग्राम पांच वर्ष वाले कोर्स हैं। 

डीएवीवी में 30 से अधिक डिपार्टमेंट।

30 से अधिक डिपार्टमेंट हैं और 264 से अधिक संबद्धित कॉलेज हैं. तक़रीबन 2.5 से अधिक छात्र यहां पर 200 से ज़्यादा यूजी, पीजी और डॉक्टरेट लेवल कोर्स की पढ़ाई करते हैं. साथ ही यहां पर डिस्टेंस लर्निंग कोर्स भी मौजूद हैं. इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी अच्छा है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्लेसमेंट रिकॉर्ड 2022 के अनुसार 1500 से अधिक छात्रों का चयन कैंपस प्लेसमेंट के तहत हुआ है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join