Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Entertainment

ट्वीटर से ब्लू टिक हटने पर अमिताभ बच्चन ने किया अलग अंदाज़ में ट्वीट।

April 22, 2023 Rupali Parihar 1 min read
amitabh

ट्वीटर  ने कई बड़ी और नामी हस्तियों के आगे से ब्लू टिक हटा लिया है. जिसके बाद से ही इसके लिए कई सेलिब्रिटी ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी थी. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट टि्वटर ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठाते हुए अनपेड अकाउंट वाले कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी के ट्विटर से ब्लू टिक हटा दिए। ट्विटर ने अपने अनाउंसमेंट में कहा है कि वैसे वेरीफाइड अकाउंट जिन्होंने पैसा नहीं दिया है, उनके फ्री ब्लू टिक हटा लिए गए हैं।

एलन मस्क से की शिकायत।

अमिताभ बच्चन ने लिखा कि वो ट्विटर ब्लू टिक के लिए पैसे भर चुके हैं। फिर भी उनके अकाउंट से ब्लू टिक गायब हो गया। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि हाथ तो जोड़ रहे हैं ब्लू टिक के लिए। तो क्या पैर भी जुड़वाएंगे क्या। अमिताभ बच्चन ने यह ट्विट इलाहाबादी में किया और अब उनका यह नया अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

अमिताभ बच्चन ने किया था मज़ेदार ट्वीट।

बिग बी ने इससे पहले भी ट्विटर पर उचित पैसे देने पर भी ब्लू टिक ना मिलने पर बड़े ही मजाकिया अंदाज में इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने भोजपुरी स्टाइल में ही लिखा था, ‘ए twitter भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम…  तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ  तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं- Amitabh Bachchan.. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का??’

महानायक को वापस मिला ब्लू टिक।

अमिताभ बच्चन को उनके ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक वापस मिल गया है. इसके लिए उन्होंने लगने वाली उचित धनराशी का भुगतान किया है. अब बिग बी ने इसकी जानकारी बड़े ही मजाकिया अंदाज में  दी. उन्होंने भोजपुरी स्टाइल में लिखा, ‘इ, लेओ ! और मुसीबत आई गई  ! सब पूछत है, Twitter के तुम ‘भैया’ बुलाय, रहेओ! अब ‘मौसी’ कसे होई गई? तो हम समझावा की, पहले Twitter के निसानी, एक ठो कूकुर रहा, तो ओका भैया बुलावा। अब उ फिर से, एक फुदकिया बन गवा है, तो फुदकिया तो चिड़िया होत है ना, तो मौसी.’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join