Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Business

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की वाइस चेयरपर्सन बनी मानसी टाटा।

February 15, 2023 Rupali Parihar 1 min read
manasi tata

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के पूर्व वाइस चेयरपर्सन विक्रम किर्लोस्कर के निधन के बाद मानसी टाटा को कम्पनी की नई वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। टीकेएम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होने के बाद मानसी टीकेएम के कॉरपोरेट निर्णयों और स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन्स का अहम हिस्सा होंगी. वह हमेशा से बोर्ड की सक्रिय सदस्य रही हैं और टीकेएम के लिए अपने पिता के विजन को आगे बढ़ाती रही हैं.

कौन है मानसी टाटा ?

मानसी पहले से ही पिता की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ हैं। उन्होंने अमेरिका के रोडे आईलैंड स्कूल ऑफ डिजाइनिंग से ग्रेजुएशन किया है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पिता के साथ कंपनी में हाथ बंटाना शुरू कर दिया। साल 2019 में उनकी शादी नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा से हुई। नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेल भाई हैं। कारोबार के अलावा मानसी को पेंटिंग का बहुत शौक रहा है।

” पूरे सिस्टम के लिए सबसे अच्छी वैल्यू क्रिएट कर पाएंगे”

वाइस चेयरपर्सन बनने के बाद मानसी ने कहा, “टोयोटा किर्लोस्कर के साथ अपनी जर्नी को आगे बढ़ाने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं. मेरा मानना है कि लोगों को आगे रखने की मेरी व्यक्तिगत मान्यता के साथ हम अपने ग्राहकों के साथ-साथ सप्लायर्स से लेकर डीलर्स तक के पूरे सिस्टम के लिए सबसे अच्छी वैल्यू क्रिएट कर पाएंगे.”

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join