Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 08, 2026 | New Delhi —
Entertainment

टाइगर-3′ के रिलीज से पहले सलमान हुए चोटिल

May 19, 2023 • Megha Jain• 1 min read
salman

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर-3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. रिलीज से पहले ही इस फिल्म के काफी चर्चे हैं. सलमान खान के साथ इस फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं. हाल ही में सलमान खान टाइगर-3 की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं. सलमान खान को कंधे पर गहरी चोट आई है. सलमान खान ने इसकी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. जिसमें सलमान खान ने कंधे पर पट्टी बांध रखी है.

फोटो पोस्ट करते हुए सलमान खान ने बताया कि वे चोटिल हो गए हैं. हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के हिट ना हो पाने के बाद सलमान खान को एक और झटका लगा है. हालांकि फिल्म की तैयारी जोरों पर है. सलमान खान भी शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड तोड़ने के ख्वाब देख रहे हैं. फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन चोटिल होने के बाद सलमान खान ने शूटिंग से ब्रेक लिया है.

टाइगर जिंदा है बना दिए थे कई रिकॉर्ड।

सलमान खान स्टारर सुपरहिट फ्रेंचाइजी टाइगर के 2 पार्ट रिलीज हो चुके हैं. साल 2017 में रिलीज हुए इसके आखिरी पार्ट टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा काट दिया था. 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई ये फिल्म वर्ल्ड वाइड 433 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी. साथ ही इस फिल्म ने भारत में 124 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी टाइगर जिंदा है चौथे नंबर पर बनी रही

दिवाली पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म।

सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 को लेकर काफी बज बना हुआ है. सलमान खान की ये सुपरहिट सीरीज की अगली फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है. इससे पहले फिल्म की रिलीज डेट 21 अप्रैल तय की गई थी. हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोंड कर दिया गया. अब ये फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है. सलमान खान के फैन्स को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. साथ ही सलमान खान के टाइगर रोल के भी लाखों लोग दीवाने हैं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join