Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
India

जब सुनील शेट्टी को फोन पर धमकी देता था अंडरवर्ल्ड, बदले में एक्टर सुना देते थे गालियां

May 29, 2023 Megha Jain 1 min read
1685348009665

वेब सीरीज ‘हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा’ में पुलिस एसीपी विक्रम सिन्हा का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।

सुनील शेट्टी ने अंडरवर्ल्ड को लेकर खुलासा किया कि उन्हें रोजाना अंडरवर्ल्ड से कॉल आते थे। हालांकि, वह कभी भी इससे डरे नहीं और उन्होंने इसका सामना खुद किया

एक्टर ने कहा, “एक वक्त मुंबई में ऐसा था जब अंडरवर्ल्ड काफी एक्टिव होता था। मैं भी उस वक्त फील्ड में अच्छा कर रहा था।

एक्टर ने बताया कि अंडरवर्ल्ड वालों के फोन आते और वो उन्हें धमकी देते कि इस फिल्म में काम करो, इस इवेंट या पार्टी में जाओ। 

सुनील शेट्टी ने कहा, “जब मैं उन्हें मना कर देता तो वो धमकियां देने लगते थे। वो मुझे कहते थे हम ये कर देंगे और वो कर देंगे। बदले में मैं उन्हें गालिया देता था।”

एक्टर ने कहा कि उन्हें पुलिसवालों की बात सुनकर हैरानी होती थी। एक्टर पुलिस वालों से पूछते, ‘मेरी क्या गलती है। मैनें क्या किया है और अगर मैं गलत नहीं हूं तो आप लोग मुझे बचाइए।’

सुनील शेट्टी ने कहा कि उनके परिवार को इस बारे में पता नहीं था और ना ही उन्होंने कभी बी इस बारे में अपने बच्चो से चर्चा की। एक्टर ने कहा, “मैंने काफी क्रेजी चीजें की है, जिसकी वजह से कई बार मुंबई में घर शिफ्ट करने पड़े।”

सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में काम करते नजर आ रहे हैं। वह वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ और ‘हंटर’ में काम करते दिखाई दिए थे। अब जल्द ही वह फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में काम करते नजर आएंगे

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join