Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

चुवानी दौर के चलते मध्य प्रदेश में भारी मात्रा में शराब को किया गया जब्त, करोड़ो का नकद आया सामने, जानिए डीटेल्स

October 24, 2023 • Sneha• 1 min read
Chattisgarh Election 2023 1

MP Election 2023: देश भर में चुनाव का दौर चल रहा है. जहां पर मध्य प्रदेश में चुनाव के दौरान पुलिस अपना काम पूरी सख्ताई के साथ कर रही है. 6 अक्टूबर के दिन से ही पुलिस बहुत ही बारीकि के साथ हर चीज की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. आपको बता दें, कि मध्य प्रदेश में अभी तक पुलिस ने तकरीबन 12 करोड़ा नकद जब्त कर लिया है जहां पर अभी भी ये जांच पड़ताल जारी है. इसके साथ ही खबरों के हवाले से ये पता चला है, कि लगभग 18 करोड़ रूपये तक की शराब को भी इस जांच पड़ताल के दौरान बरामद किया गया है.

दो लाख से भी ज्यादा लाइसेंसी शस्त्र आए सामने

जांच पड़ताल के दौरान अभी तक पुलिस ने मध्य प्रदेश में लाइसेंसी शस्त्रों की संख्या तकरीबन दो लाख 85 हजार 379 तक की है. जिनमें से अभी तक पुलिस ने दो लाख 57 हजार 17 लाइसंेसी शस्त्रों को जमा कर लिया है. खबरों के हवाले से ये सामने आया है, कि 576 शस्त्रों के लाइसेंस को अभी तक पूरी तरह से खत्म भी कर दिया गया है. इसके अलावा भी प्रदेश में लाइसेंस शस्त्रों की बरामदगी बेहद ज्यादा है. जहां पर पुलिस ने अभी तक एक हजार 705 अवैध हथियारें को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही में 2,428 विस्फोटक पदार्थ, 426 कार्टिजके साथ ही में एक बम को भी प्रदेश में पुलिस ने बरामद किया है.

लगातार मिल रही आदर्श आचरण संहिता की शिकायतें

बताया जा रहा है, कि प्रदेश में अभी तक आदर्श आचरण संहिता की शिकायतों में बेहद बढ़ोतरी देखी गई है. जहां पर चुनाव के दौरान सुरक्षा का विशेष रूप से ध्यान रखा रखा जा रहा है. इतना ही नही 665 आंतरिक नाकों की मदद से प्रदेश में पहरेदारी की जा रही है. इसके साथ ही में सुरक्षा के लिए 811 उड़नदस्ता को भी रखा गया है. वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अनुपम राजन ने जानकारी को साझा करते हुए बताया है, कि अभी तक राज्य में करीब 2 हजार 402 आदर्श आचारण संहिता शिकायतें दर्ज कर ली गई है. जिनका निवारण भी जल्द से जल्द किया जा रहा है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join