Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 17, 2026 | New Delhi
World

चीन में 6.2 तीव्रता के साथ आया भूकंप, धरती हिलने से कांप उठे लोग, जानिए डीटेल्स

December 19, 2023 Sneha 1 min read
Earthquake In China

Earthquake In China: खबरों के हवाले से इस बात का पता चला है, कि चीन के गांसु प्रांत में कल के दिन एक बड़ा भूकंप का झटका महसूस किया गया था. इसके साथ ही बताया जा रहा है, कि इस भूकंप की ​तीव्रता लगभग 6.2 बताई जा रही है. रिपोर्ट से पता चला है, कि भूकंप के तेज झटकों को देर रात 12 बजे के करीब में महसूस किया गया है. जहां पर भूकंप के कारण सभी लोग अपने घरों से बाहर आ गए. इस भूकंप से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती नजर आ रही है.

जान माल की हानि

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को देर रात में आए इस भूकंप से अभी तक तकरीबन 100 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ् ही 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की ​खबर सामने आई है. इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है, कि चीन के गांसु प्रांत में आए इस भूकंप की ​तीव्रता इतनी तेज थी, कि इसमें बहुत सी इमारतें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है. जिसमें बहुत से लोगों के मलबे के नीचे दबने की रिपोर्ट भी बताई जा रही है. बताया गया है, कि चीन के गांसु प्रांत में आए इस भीषण भूकंप का केंद्र चीन के लान्झू से 102 किमी दक्षिण पश्चिम ओर से बताया जा रहा है. जिसकी गहराई तकरीबन 6 मील है.

हैदोंग शहर में मारे गए लोग

चीन की एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, किंघई प्रांत के हैदोंग शहर में भूकंप के कारण कई लोगों की मौत हुई है. वहीं बताया जा रहा है, कि इस भूकंप में 100 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए थे. लोग अपनी जान बचरनें के लिए वीडियो में इधर से उधर भागते हुए देखे जा सकते है. रिपोर्ट में ये बताया गया है, कि भूकंप के कारण लोगों के घर भी पुरी तरह से ढ़ह गए थे. इसके साथ ही बहुत से नुकसान की खबरें भी सामने आई है. इस भूकंप से हैदोंग शहर में 11 लोगों के मरने की खबर है. इस भूकंप से प्र्भावित हर एक इलाकें में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मदद भेजने का ऐलान भी कर दिया है. इसके साथ ही में उन्होनें अपने बयान में कहा है, कि यहां पर लोगों के लिए हर मुमकिन सहायता पहुंचाए जाने की कोशिश की जा रही है. गांसु प्रांत समेत जितने भी प्रभावित इलाके है, सभी जगह पर सुबह होते ही बचाव कर्मी पहुंच गए है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join