Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
World

चीन में फैल रहा नया वायरस कोविड 19 से कितना अलग और खतरनाक, जानिए यहां पर पूरी डीटेल्स

November 27, 2023 Sneha 1 min read
China New Virus 1

China New Virus: कोविड 19 का प्रकोप पहले से ही अभी दुनिया भर में फैला हुआ है. जिसके बाद से अब भी लोगों में इस बीमारी का डर कायम है. इस बीमारी ने दुनिया को पूरी तरह से बदल कर ​रख दिया था. जिसमें लोग अपने ही घरों में कैद हो कर के रह गए थे. बड़ी तादाद में लोग इस बीमारी के चलते मारे गए थे. ऐसे में आपको बतादें, कि चीन के अंदर एक और नया वायरस पाया गया है. बताया जा रहा है, कि ये नया वायरस ज्यादातर बच्चों में फैलता नजर आ रहा है. अभी तक की रिपोर्ट में जो सामने आया है, उसमें ये बताया जा रहा है कि अभी तक इस भयंकर वायरस के चलते अस्पतालों के अंदर बच्चें की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसमें कि हजारों बच्चें इस भयानक वायरस से पीड़ित हो चुके है.

स्वास्थय संगठन ने इस बारें में चीन को आगाह भी कर दिया है, कि वे अपने देश में तेजी से फैल रही इस बीमारी को रोकने के लिए उपाय करें. इसके साथ ही स्वास्थय सगंठन की तरफ से ये भी बताया जा रहा है, कि ये बीमारी कोरोना की तरह से कही और नही फैल रही है. इसके साथ ही चीन में फैल रहा ये नया वायरस कई बैक्टीरिया से मिल कर के तेजी से फैल रहा है. जिसकों निमोनिया भी कहा जा रहा है. इसके साथ स्वास्थय संगठन के एक अधिकारी की तरफ से ये जानकारी प्राप्त हुई है, कि ये बीमारी कोविड की तरह से नही फैल रही है. ये एक सांस से जुड़ी बीमारी है,जो इस समय चीन के विभिन्न इलाकों में फैल रही है. इसके साथ ही ये बीमारी ज्यादातर बच्चों में फैलती हुई देखी जा रही है. परंतु बात करें एक्सपटर्स की तो ये बताया जा रहा है, कि ये बीमारी एक से कई जगहों पर भी फैल सकती है. ऐसे में सावधानियां जरूरी तौर पर बरतनी होगी.

बाकी देशों में भी अब इस बीमारी से जुड़ी बातें होती देखी जा रही है. जहां पर अब चीन के राष्ट्रीय स्वास्थय आयोग के प्रव्क्ता मी फेंग ने भी भी इस बीमारी से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया है. जिसमें उन्होनें ये कहा है, कि चीन में तेजी से फैल रही सांस से जुड़ी ये बीमारी बच्चों में ज्यादा तौर पर फैल रही है. जिसमें उन्होनें ये भी कहा है, कि ये काफी रोगजनकों के कारण फैल् रही है. जिसमें प्रमुख रूप से इन्फ्लूएंजा के कण शामिल है. हाल ही में तेजी से अस्पतालों में इस बीमारी के मामले सामने आ रहे है. ऐसे में अब ये बीमारी दुनिया में एक बार फिर से डर का मुद्दा बनती जा रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join