Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 15, 2026 | New Delhi
World

चीन की लैब में बना था कोरोना वायरस। अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट ने रिपोर्ट में किया दावा।

February 27, 2023 Rupali Parihar 1 min read
corona virus

पुरे विश्व में हलचल मचाने वाले कोरोना वायरस ने कई लोगो की जान ली। सबसे पहले यह वायरस चीन के वुहान में पाया गया जिसके बाद दुनियाभर में फैला। अब अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया की कोरोना वायरस को चीन की लैब में बनाया गया है।

चीनी प्रयोगशाला में दुर्घटना का नतीजा कोरोना

ऊर्जा विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड -19 वायरस संभवत एक चीनी प्रयोगशाला में दुर्घटना के माध्यम से फैला था। इससे पहले FBI ने भी निष्कर्ष निकाला था कि 2021 में चीन में एक प्रयोगशाला रिसाव के कारण कोरोना वायरस महामारी उत्पन्न हुई थी।

चीन की लैब से आया कोरोना वायरस

ऊर्जा विभाग ने कहा है कि सबसे अधिक संभावना इस बात की है कि कोरोना वायरस चीन की एक प्रयोगशाला से उत्पन्न हुआ है। वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊर्जा विभाग का निष्कर्ष नई खुफिया जानकारी का परिणाम है और महत्वपूर्ण है क्योंकि एजेंसी के पास काफी वैज्ञानिक विशेषज्ञता है। ऊर्जा विभाग की रिपोर्ट को वर्गीकृत खुफिया रिपोर्ट के माध्यम से अधिसूचित किया गया है, जिसे हाल ही में व्हाइट हाउस और कांग्रेस के प्रमुख सदस्यों को सौंपा गया।

चीन के वुहान में पाया गया था पहला केस

सबसे पहले कोरोना वायरस चीन के वहां में पाया गया था। 2019 में वुहान में पहले केस की पुष्टि हुई थी जिसके बाद यह विश्व भर में चिंता का विषय बना। यह पहली बार नहीं है की चीन पर इस तरह का आरोप लगाया गया हो इससे पहले भी चीन पर इस तरह के प्रयोग करने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, चीन ने हर बार इन आरोपों को खारिज किया है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join