Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 24, 2026 | New Delhi
Business

गौतम अडानी ने तीन कंपनियों के शेयर रखे गिरवी।

February 12, 2023 Rupali Parihar 1 min read
goutam

अमेरिका की फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयर में गिरावट आई है। इससे ग्रुप का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर से अधिक गिर चुका है। इसी बीच अब अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों ने बैंकों के पास अपने शेयर गिरवी रखे हैं। इन बैंकों ने अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज को काफी कर्ज दिया हुआ है.

इन कंपनियों ने अपने शेयर एसबीआईकैप ट्रस्टी कंपनी के पास गिरवी रखे हैं। एसबीआईकैप ट्रस्टी कंपनी देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक यूनिट है। उसने बीएसई को एक जानकारी में बताया कि अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन, अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने उसके पास अपने शेयर गिरवी रखे हैं।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से शेयर में गिरावट

बता दे की हिंडेनबर्ग ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडानी ग्रुप ने शेयरों के साथ छेड़छाड़ की है। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है। लेकिन इस रिपोर्ट के आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join