Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Nov 04, 2026 | New Delhi —
Business

गूगल ने स्पेस टेक स्टार्टअप Pixxel में किया सबसे ज्यादा निवेश, कंपनी ने जुटाए 297 करोड़ रूपये

June 2, 2023 • Sneha• 1 min read
satelite

आपको बतादें की बेंगलुरू और कैलिफोर्निया में स्थित कंपनी स्पेस टेक स्टार्टअप कंपनी Pixxel पिक्सल ने हाल ही में सीरिज बी फंडिंग राउंड के तहत 3.6 करोड़ रूपये तक की फंडिंग की है. जिसमें सबसे ज्यादा निवेश करने वाली कंपनी है Google गूगल. आज के समय में जब बहुत सी कंपनियां फंडिंग की कमी से परेशान है वहां भारत की इस स्पेस टेक्नोलाॅजी कंपनियों की जुटाई हुई फंडिंग से इस बात का पता चलता है की दुनिया में भारत की स्पेस कंपनियों की कितनी वैल्यू है. आपको बतादें की गुरूवार 1 जून को कंपनी ने अपने एक बयान को जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी थी. जिसमें राउंड में रैडिकल वेंचर्स, लाइटस्पीड, ब्लूमी वेंचर्स और ग्रोक्स जैसी बड़ी कंपनियों का नाम शामिल था.

पिक्सल के सीईओ और को फाउंडर अवैस अहमद ने एक रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया की उनकी कंपनी मार्केट में 36 मिलियन डाॅलर की फंडिंग को जुटाने में सफल हो गई है. जहां पर स्पेस फिल्ड से जुड़ी बहुत सी कंपनियां अभी भी फंडिंग नही कर पा रही है. रिपोर्ट के दौरान अहमद ने बताया की सारी फंडिंग 100 प्रतिशत के प्राइमरी निवेश से आई है. वहीं रेगुलेटरी फाइलिंग से पता चला है की कंपनी इस राउंड के दौरान 50 मिलियन डाॅलर तक की फंडिंग को जुटाना चाहती थी. इसके साथ ही उन्होंनें बताया है की बाकी की फंडिंग को उन्होंने बफर के रूप में रखा हुआ है जिससे की अगर उन्हें बाद में इसकी जरूरत हो तो वे मार्केट से इस पैसे को उठा कर के इस्तेमाल कर सके.

स्टार्टअप्स में बताया गया है की वे इस फंडिंग का इस्तेमाल अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और साथ ही कुछ सैटेलाइटस को छोड़ने में करने के लिए करेगी. आपको बतादें की फर्म अगले साल 2024 में कई सैटेलाइटस को लाॅन्च कर सकती है. जिसकी योजना कंपनी अभी से तैयार कर रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join