Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Sports

खिलाड़ी करेंगे मेडल वापस किया ऐलान

May 4, 2023 Megha Jain 1 min read
b51ecd72 f1db 4063 88dd e3dab021e37b

हमारे देश के लिए कितने दुर्भाग्य की बात है कि जो देश के लिए मेडल लाते हैं। आज वह उसी मेडल को वापस करने की बात कर रहे हैं क्यों सरकार या प्रशासन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दे रहा है क्यों इस तरीके के खिलाड़ियों को रोड पर आकर जनता से गुहार लगानी पड़ रही कि उनका साथ दें सरकार इतनी कठोर हो गई है कि खिलाड़ी अपने मेडल वापस करने पर मजबूर हो गए।

दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत देश के दर्जनों पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। कुश्ती खिलाड़ी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। अब पहलवानों ने एक बड़ा ऐलान किया है। आपको बता दें कि कुश्ती खिलाड़ियों ने अपने मेडल वापस करने का ऐलान किया है।

जंतर-मंतर पर 3-4 मई की आधी रात को दिल्ली पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद नामी पहलवान विनेश फोगान ने सभी मेडल वापस करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि बीती रात जंतर-मंतर पर पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली थी।

खिलाड़ी दिन रात पसीना बहा कर मेहनत करते हैं देश के लिए मेडल लाते हैं यह कोई नहीं जानता कि उनकी मेहनत के पीछे कितने सालों की तपस्या रहती हैं। और आज कई बड़े सेलिब्रिटी या खिलाड़ी इस तरीके की बातें करती है कि यह राजनीतिक स्टंट है। दिल्ली पुलिस बर्बरता के साथ उनके साथ ही व्यवहार कर रही है क्या यह सही है

पहलवानों ने अपने साथ हमला करने और अभद्रता करने जैसे कई आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले को लेकर आज यानी गुरूवार (4 मई) को पहलवानों ने जंतर-मंतर पर प्रेस कॉफ्रेंस की है। इस दौरान बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने पुलिस पर बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं। जंतर मंतर पर धरना दे रहीं विनेश फोगाट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम सभी मेडल वापस करेंगे।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join