Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 01, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

खाटू श्याम पर पूर्ण हुई मनोकामना तो चांदी का पेट्रोल पंप दिया भेंट किया

May 5, 2023 Megha Jain 1 min read
8bf685f0 4d3f 4356 b8b2 b5e43d2dca22

भारत में कई श्रद्धालु है जो भगवान पर आस्था रखते हैं। उन पर विश्वास रखते हैं। और भगवान से यह मन्नत करते हैं कि अगर वह भगवान से कुछ मांगे तो वह पूरा हो जाए तो हाल ही में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया जब सांवरिया सेठ मंदिर में मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक भक्त ने अपने अपने बंद पेट्रोल पंप को फिर से चालू करने तथा पेट्रल पंप का लाइसेंस बहाल होने के लिए चांदी से बनी पेट्रोल पंप की आकृति भेंट करने की मन्‍नत मांगी थी।

हजारों श्रद्धालु दिन भर में दर्शन करने पहुंचते ।

अनगिनत श्रद्धालुओं की आस्‍था के केंद्र दक्षिणी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांवरिया सेठ मंदिर जिसमें लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर जाते हैं छोटे से छोटा बच्चा और बूढ़े से बूढ़ा व्यक्ति भी सांवरिया सेठ पर विश्वास करता है। सांवरिया सेठ को चमत्कारी मानता है हजारों श्रद्धालु दिन भर में दर्शन करने पहुंचते हैं

एक किलो 83 ग्राम चांदी से बनवाया पेट्रोल पंप।

अपनी मन्‍नत पूरी होने पर भक्‍त ने एक किलोग्राम 83 ग्राम चांदी से पेट्रोल पंप बनवाया और सांवरिया सेठ मंदिर मंडल को इसे भेंट किया।

नाम रखा श्री सांवरिया जी पेट्रोल पंप।

बड़ीसादड़ी के श्रवण कुमार जायसवाल ने इस बारे में बताया कि उनके मध्‍य प्रदेश के नागदा निवासी साले लखन जायसवाल (22) ने सपरिवार मंदिर आकर चांदी से बना पेट्रोल पम्प भेंट किया। उन्‍होंने इसे श्रीसांवरियाजी पेट्रोल पम्प नाम दिया है। तरल ईंधन भरने की दो प्रतिकृतियां इसमें बनाई गई हैं, जिसमें एक पर पेट्रोल और दूसरे पर डीजल लिखवाया गया है।

डेढ़ साल से बंद पड़ा था पेट्रोल पंप।

लखन जायसवाल ने बताया कि उसका नागदा शहर में साईंकृपा नाम से केमिकल फर्म है। इसके अलावा एक पेट्रोल पंप भी था जो पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ा था। इसको लेकर लखन काफी परेशान था। अपने बहनोई के आग्रह पर वह श्री सांवरिया जी आया और यहां मन्नत मांगकर गया था। अब उसके बंद पेट्रोल पंप का लाइसेंस भी बहाल हो गया और पेट्रोल पंप चलने लगा। इस खुशी को जताने के लिए और अपनी मन्नत पूरी करने के लिए यह चांदी का पेट्रोल पंप चढ़ाया गया।

पेट्रोल पंप हुआ संचालित।

चांदी का पेट्रोल पंप मंदिर में अर्पित करने वाले लखन जायसवाल ने बताया कि उनका नागदा शहर में एक पेट्रोल पंप पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ा था। इसको लेकर वे काफी परेशान थे। उन्‍होंने बताया कि अपने बहनोई के आग्रह पर वे सांवरिया सेठ मंदिर से मन्नत मांगकर गए थे। बंद पेट्रोल पंप का लाइसेंस भी बहाल हो गया और पेट्रोल पम्प संचालि‍त होने लगा। अपनी मन्नत पूरी करने के लिए यह चांदी का पेट्रोल पंप चढ़ाया गया।
खाटू श्याम पर पूर्ण हुई मनोकामना तो चांदी का पेट्रोल पंप दिया भेंट किया

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join