Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

खतरों के खिलाडी के लिए शूट करते हुए घायल हुई ऐश्वर्या शर्मा

May 20, 2023 Rupali Parihar 1 min read
aishwrya injured

टीवी सीरियल अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों रोहित शेट्टी के एडवेंचर्स रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग में बिजी हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पत्रलेखा का किरदार निभाकर रातों रात मशहूर हुईं अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा इस टीवी सीरियल से विदा ले चुकी हैं। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा स्टंट के दौरान घायल हो गई हैं। ऐश्वर्या की चोटिल तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

स्टंट के दौरान घायल हुईं ऐश्वर्या शर्मा

गुम हैं किसी के प्यार में पत्रलेखा का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकीं ऐश्वर्या शर्मा ‘खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनीं हैं। इस शो को लेकर ऐश्वर्या काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि स्टंट करते वक्त ऐश्वर्या घायल हो गई हैं। उनकी एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में उनके हाथ पर बैक साइड में काफी चोट दिखाई दे रही है। ऐश्वर्या का पूरा हाथ चोट की वजह से नीला पड़ गया है। इस तस्वीर में वक काफी उदास दिख रही हैं। ऐश्वर्या ने खुद अपनी इस फोटो को मिरर के सामने क्लिक किया है।

जल्द टीवी पर प्रसारित होगा शो।

बता दें कि रोहित शेट्टी का चर्चित रियलिटी शो जल्दी ही टीवी पर प्रसारित होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस टीवी रियलिटी शो को मेकर्स जुलाई के मध्य में प्रसारित करने की तैयारी में हैं। खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है। जहां करीब 14 सितारे इस शो के कंटेस्टेंट बने हैं। इनमें बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर अप शिव ठाकरे का भी नाम है। साथ ही शो में अर्चना गौतम, अंजुम फकीह और रूही चतुर्वेदी जैसे सितारे भी हैं।

शो में शिव ठाकरे सहित कई स्टार।

आपको बता दें कि शो को लेकर एक्साइटमेंट तेजी से बढ़ रहा है। इस शो में टेलीविजन, फिल्मों और ओटीटी की दुनिया की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया है, जो अपने डर का सामना करने के लिए तैयार हैं। इस सीजन में अर्चना गौतम, शीजान खान, रोहित रॉय, शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, अंजुम फकीह, डेजी शाह, साउंडस मौफकीर और अरिजीत तनेजा कंफर्म कंटेस्टेंट्स है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join