Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

खतरों के खिलाड़ी 13का जल्द ही होगा आगाज

May 22, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 22 at 11.05.19 AM 1

टीवी के बेहद ही पॉपुलर रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) का जल्द ही आगाज होने वाला है। शो की रिलीज डेट अभी तक साामने नहीं आई है लेकिन इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। सारे कंटेस्टेंट स्टंट जोन और शो के फेमस होस्ट रोहित शेट्टी एक्शन मोड में आ गए हैं। खुद रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक शो से जुड़ी कुछ क्लिप शेयर की है।

रोहित शेट्टी ने शेयर किया वीडियो।

टीवी के बेहद ही फेमस रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर फैंस में हर साल ही जबरदस्त एक्साइमेंट देखने को मिलती है। शो से लेकर शो के कंटेस्टेन्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना रहता है। इसी के चलते शो के शुरू होने से पहले ही शो को लेकर जबरदस्त क्रेज बन जाता है। अब फैंस की इसी एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

शेयर किया BTS वीडियो।

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने दिखाया कि शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआत में ही कुछ स्टंट सीन परफॉर्म करने के दौरान उन्हें चोट लग गई। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ”इस साल की शुरुआत कुछ टूटी हड्डियों से की लेकिन अब एक्शन के कुछ रूल्स तोड़ने के लिए तैयार हूं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13। साउथ अफ्रीका में शो की फिल्मिंग शुरू हुई।

ये हैं सीजन 13 के कंटेस्टेन्ट।

बता दें कि इस बार के शो में अंजुम फकीह, रुही चतुर्वेदी, नायरा बनर्जी, अजीत तनेजा, रोहित रॉय, डेजी शाह, शिव ठाकरे,  सौंदर मौफकीर, शीजान खान, अर्चना गौतम, अंजली आनंद, ऐश्वर्या शर्मा, डीनो जेम्स और रश्मित कौर स्टंट करते दिखा दिखने वाले हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join