Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 17, 2026 | New Delhi
World

क्या युद्ध रोकने को तैयार है हमास, आतंकी संगठन ने इजरायल के समाने रखा वार्ता का प्रस्ताव, जा​निए पूरी डीटेल्स

December 16, 2023 Sneha 1 min read
Israel Hamas War

Israel-Hamas War: 7 अक्टूबर से चल रहे इजरायल और हमास की जंग में इजरायल ने हमास को पूरी तरह से खत्म कर देने की मानों कसम ही खाली है. जहां पर गाजा के अंदर मौजुद हमास के लगभग सभी इलाकों को और जगहों पर इजरायली सेना ने नष्ट कर के रख दिया है. आपको बतादें, कि इजरायली सेना ने हमास के इन अड्डों को हवाई और जमीनी दोनों तर​ह के हमलों से तबाह कर दिया है. रिपेार्ट के अनुसार बताया जा रहा है, कि इस युद्ध के दौरान अभी तक 18हजार से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके है. वहीं पर अब गाजा के अंदर एक बीमारी ने भी अपने पैर पसार लिए है. जो बचे हुए लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है. ऐसे में गाजा के अंदर मौजुद लोगों का जीवन अब पूरी तरह से नरक में बीत रहा है. जहां पर लोगों को दो वक्त का खाना भी सही से नही मिल पा रहा है. इजरायल और हमास की इस जंग में इजरायली सेना ने हमास को इतना ज्यादा मजबूर और बेबस बना दिया है, कि हमास अब अपने घुटनों पर आ चुका है. जहां पर युद्ध को रोकने के लिए अब हमास इजरायल के आगे वार्ता प्रस्ताव रख रहा है. हाल ही में हमास संगठन के नेता इस्माइल हानिया ने एक बयान में कहा है, कि वे इस भीषण युद्ध को रोकने के लिए इजरायल के साथ में वार्ता करने के लिए तैयार है.

युद्ध में अभी भी जारी है फलस्तीनियों की मौत

आपको बतादें,कि गाजा इस समय पुरी तरह से इजरायली सेना के हाथों में है. जहां पर सुरक्षा अभियान के तहत इजरायली सेना ने 11 फलस्तीनियों को मौत के घाट उतार दिया है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग वहां पर घायल हुए है. बताया जा रहा है, कि इजरायली सेना के कब्जे में भी बहुत से फलस्तीनी नागरिक मौजुद है. रिपोर्ट के अनुसार इस बात की पुष्टि हुई है, कि इजरायली सेना के सुरक्षा अभियान में छापे मारी के तहत बड़ी संख्या में हथियार, प्रयोगशालांए और भूमिगत सुरंगे भी इजरायली सेना को मिली है. इसके साथ ही जानकारी मिली है, कि इजरायली सेना के हवाई हमलों के दौरान हिजबुल्लाह के भी तकरीबन 100 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है. इसके साथ ही ​सीरिया में भी इजरायली सेना ने कई लड़ाकों को मार गिराया है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join