Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका में क्या कुछ कहा!!

April 11, 2023 Megha Jain 1 min read
nirmala

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका के दौरे पर है। इस दौरान एक कार्यक्रम में बोलते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में मुसलमान पाकिस्तान से कहीं बेहतर स्थिति में हैं। बता दें कि निर्मला सीतारमण रविवार को वॉशिंगटन पहुंची हैं।

अमेरिका में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को भारत में मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर बयान दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि यह राय ऐसे लोगों ने बनाई है, जो भारत आए ही नहीं हैं। अगर भारत में मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा होती तो क्या उनकी आबादी इतनी बढ़ती। भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है।

  1. भारत आएं और देखें यहां क्या हो रहा है
    PIIE के अध्यक्ष एडम एस पोसेन ने सवाल पूछा था कि भारत को लेकर बनी कुछ राय निवेश को प्रभावित कर रही हैं। इस पर सीतारमण ने कहा, “भारत में मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा का जो सवाल है, उसका जवाब उन निवेशकों से मिल सकता है, जो भारत आ रहे हैं और आते जा रहे हैं।

अगर कोई इन्वेस्टमेंट चाहता है तो मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगी कि आए और देखे कि भारत में क्या हो रहा है। ऐसे लोगों की राय ना सुने जो कभी भारत की धरती पर आए ही नहीं और ऐसी रिपोर्ट बनाने लगे।”

  1. भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी
    पोसेन ने निर्मला सीतारमण से पूछा कि पश्चिमी मीडिया में ये खबरें बहुत तेजी से आ रही हैं कि विपक्षी सांसद अपनी सदस्यता खो रहे हैं और भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक हिंसा का शिकार हो रहे हैं। इस पर सीतारमण ने कहा, “दुनिया में मुस्लिमों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी भारत में रहती है। ज्यादातर रिपोर्ट्स इसी बारे में हैं कि भारत में मुस्लिमों की जिंदगी मुश्किल है या सरकार की मदद से उसे मुश्किल बना दिया गया है।

अगर ऐसी कोई राय है या फिर इसमें कोई वास्तविकता है तो मैं पूछना चाहूंगी कि अगर ऐसा वाकई हो रहा होता तो जितने मुस्लिम 1947 में थे, उसके बाद उनकी आबादी इतनी बढ़ती?”
वित्त मंत्री बोलीं, “अगर पूरे भारत में मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा हो रही होती तो वो प्रभावित होते। साफ हो जाता है कि यह एक झूठा बयान है। इस बात पर कि यह भारत सरकार की खामी है तो मैं कहूंगी कि 2014 से आज के बीच क्या आबादी घठी है? क्या किसी एक समुदाय में मौतों का आंकड़ा बहुत ज्यादा बढ़ गया है? ऐसी रिपोर्ट लिखने वालों को मैं भारत बुलाना चाहूंगी कि आएं और अपनी बात को साबित करें।”

पाकिस्तान में लगातार घट रही है अल्पसंख्यकों की संख्या

निर्मला सीतारमण ने इस दौरान पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की बिगड़ती हालत के बारे में भी बात की और कहा कि इसका गठन ही इस बात के साथ किया गया था कि यहां पर अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा की जाएगी.

 उन्होंने कहा, ‘ पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति बिगड़ती जा रही है और उनकी संख्या दिन ब दिन घटती जा रही है. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर छोटे-मोटे आरोप लगाए जाते हैं, जिसके लिए मौत की सजा जैसी सजा दी जाती है.’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join