Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

कुमार सानू ने बताई बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की सच्चाई

May 15, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 15 at 4.14.32 PM

सिंगर कुमार सानू ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जितने भी सिंगर हैं, वो सभी बहुत सफल हैं। लेकिन यहां लीड एक्टर्स की कमी है। सानू ने कहा- ‘अब एक्टर्स तय करते हैं कि फिल्म में कौन गाना गाएगा या उनके लिए प्लेबैक सिंगिंग कौन करेगा?’ इंडस्ट्री में चल रही प्रॉब्लम के बारे में बात करते हुए सानू ने बताया कि वो ऐसी चीजों से परेशान हो चुके हैं।

सिंगर कुमार सानू ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जितने भी सिंगर हैं, वो सभी बहुत सफल हैं। लेकिन यहां लीड एक्टर्स की कमी है। सानू ने कहा- ‘अब एक्टर्स तय करते हैं कि फिल्म में कौन गाना गाएगा या उनके लिए प्लेबैक सिंगिंग कौन करेगा?’ इंडस्ट्री में चल रही प्रॉब्लम के बारे में बात करते हुए सानू ने बताया कि वो ऐसी चीजों से परेशान हो चुके हैं।

कुमार सानू के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

दरअसल, इंटरव्यू में कुमार सानू से सवाल किया गया कि क्या वो इंडस्ट्री में कामकाज को कुछ भी ठीक करना चाहेंगे। इसपर उन्होंने कहा- इंडस्ट्री में अच्छी कंपोजीशन, गानों और अच्छे एक्टर्स की कमी है। इंडस्ट्री के गायक टैलेंटेड हैं, लेकिन उनके टैलेंट को अच्छी तरह से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।’

पावर हमेशा परफेक्ट लोगों के पास होनी चाहिए।

हमारी जनरेशन भाग्यशाली थी कि हमारे पास सभी चीजें थीं। अगर हमारे म्यूजिक डायरेक्टर्स आज वेस्टर्न शैली की ओर कम ध्यान देने के बजाए भारतीय संगीत संस्कृति पर ज्यादा ध्यान देते हैं, तो हम खुद को बेहतर बना सकेंगे। पावर हमेशा परफेक्ट लोगों के पास होनी चाहिए। आज एक्टर्स तय कर रहे हैं कि कौन सा सिंगर उनके लिए प्लेबैक करेगा और हमें इस तरह से दखलंदाजी से छुटकारा पाना चाहिए।
आज म्यूजिक सेकेंडरी हो गया है, जो कभी जरूरी हुआ करता था।
उन्होंने आगे कहा- ‘आज म्यूजिक सेकेंडरी हो गया है, जबकि यह किसी समय सबसे जरूरी हुआ करता था। आजकल फिल्म मेकर्स में फिल्म मेकिंग को लेकर इतना ज्यादा ओवरकॉन्फिडेंस है कि वो कई बार अच्छे गानों को रखने के बारे में सोचते भी नहीं। यही वजह है कि हमारी इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है।’

पॉलिटिक्स से परेशान
कुमार सानू से पहले सिंगर अरमान मलिक ने भी बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में चल रही पॉलिटिक्स पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि सिंगर्स को फिल्मों में गाने के लिए फीस नहीं दी जाती है। मेकर्स को लगता है कि अगर गाना हिट होता है, तो लाइव शो के जरिए कमाई करेंगे। अरमान ने बताया कि कई बार उन्हें आखिरी मौके पर गानों से हटाया है, जिसका असर उन पर गहरा पड़ा है। इस तरह की पॉलिटिक्स से परेशान होकर अरमान ने बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join