Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Business

कुछ ही समय में दुगुना किया इन शेयर ने पैसा। जानें क्या है ये शेयर।

March 1, 2023 Rupali Parihar 1 min read
share

अगर आप शेयर मार्किट में इन्वेस्ट करना चाहते है और कुछ अच्छा ख़ासा मुनाफा कमाना चाहते है। तो यहाँ हम आपको कुछ ऐसे शेयर के बारे में जानकारी दे रहे है जिन्होंने कुछ ही समय में निवेशकों के पैसे को दुगुना कर दिया।

180 दिन में डबल किया पैसा

यूको बैंक

पिछले छह महीनों में जिस स्टॉक ने निवेशकों को मालामाल किया है वो है यूको बैंक . इस शेयर ने पिछले छह महीनों में निवेशकों को 116% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. यह शेयर छह महीने पहले बीएसई पर 11 रुपये का था. वहीं अब यह शेयर 25.30 रुपये के स्तर पर बना हुआ है. दिसंबर तिमाही के दौरान करीब 653 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट इस स्टॉक ने कमाया है.

कर्नाटक बैंक के शेयर

कर्नाटक बैंक ने दिसंबर 2022 को एंड ट्राइमेस्टर में अपने नेट प्रॉफिट में 105% का इजाफा किया है. बैंक के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. बाजार में गिरावट के चलते भी इस शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. छह महीने पहले 24 अगस्त 2022 को कर्नाटक बैंक का शेयर 73.10 रुपये पर था. छह महीने बाद आज यानी 23 फरवरी 2023 को शेयर का रेट 138.40 रुपये हो गया. आपको बता दें, छह महीनों में शेयर में 89.26% की तेजी देखने को मिली है.

साउथ इंडियन बैंक

दूसरा स्टॉक जिसने निवेशकों को मालामाल किया है वो है साउथ इंडियन बैंक . यह शेयर छह महीने पहले 7.90 रुपये पर था. वहीं, आज यानी 23 फरवरी 2023 को शेयर का भाव 16.90 रुपये हो गया है. इस शेयर में अभी भी तेजी बनी हुई है. पिछले छह महीनों में इसने निवेशकों को 115% से ज्यादा का प्रॉफिट दिया है. दिसंबर तिमाही में प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक का मुनाफा 102.7 करोड़ रुपये था. हालांकि सितंबर तिमाही में बैंक ने 223 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join