Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 08, 2026 | New Delhi —
Entertainment

किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर हुआ रिलीज फैंस का मिला भरपूर प्यार!!

April 11, 2023 • Megha Jain• 1 min read
kisi kabhai

भाईजान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का धांसू ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है। अबतक सलमान खान की फिल्म को 56 मिनटों में मिले मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

सल्लू मियां कहें या भाईजान बात एक ही है। हर किसी को सलमान खान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। सल्लू मियां की मोस्ट अवेटेड फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर का सभी को इंतजार था। जोकि आज यानी की 10 अप्रैल को 6 बजकर 36 मिनट खत्म हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रहा है। जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं दबंग खान। फिल्म के ट्रेलर को एक बार प्ले करेंगे तो आपका मन इसे बार-बार देखने को करेगा। फिल्म का ट्रोलर जब ऐसा धांसू है तो सोचिए जरा फिल्म कितनी धमाकेदार होगी। तो देर किस बात की आइए आपको बताते है कि सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, दग्गुबाती वेंकटेश और सिद्धार्थ निगम जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन मिल रहें हैं।

बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपनी लेटेस्ट फिल्म “किसी का भाई किसी के जान” को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से जुड़ा एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। दरअसल फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने से पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था और कैप्शन में फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने के टाइम का ऐलान किया था। आखिरकार इसका ट्रेलर रिलीज कर ही दिया गया।

लीज हुआ ट्रेलर (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)

पिछले काफी वक्त से सलमान खान की ये फिल्म सुर्खियों में हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। एक-एक करके फिल्म के कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं। आज सुबह ही सलमान खान ने फिल्म से अपना पोस्टर रिलीज किया थआ। अब लंबे इंतजार के बाद इसका ट्रेलर भई लॉन्च कर दिया गया है। ट्रेलर बेहद ही रोमांचक और एक्शन से भरा हुआ है जिसके चलते फैंस को ये काफी पसंद आ रहा है।

मल्टी स्टारर है फिल्म

फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्शन, लव, रोमांस, फैमिली ड्रामा और इमोशन्स भर-भर के दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी काफी अच्छी दिखाई दे रही है। फैमिली ड्रामा से भरी इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस काफी ज्यादा इंप्रेस हो गए हैं। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

21 अप्रैल को होगी रिलीज

हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान अपनी इस फिल्म को ईद के दिन रिलीज कर रहे हैं। इस लिहाज से फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। आखिरी बार सलमान खान की फिल्म भारत थिएटर में रिलीज हुई थी जिसके बाद अब उन्हें इस फिल्म में बड़े पर्दे पर देखा जाएगा।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join