Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 22, 2026 | New Delhi
Politics

किसान परेशान।। मांगो को लेकर पहुंचे रामलीला मैदान।।

March 20, 2023 Megha Jain 1 min read
kiiisan

भारत में किसान इस पृथ्वी पर भगवान का दूसरा अवतार है। किसान हैं तो हम हैं। भारत में किसान को भगवान का दर्जा दिया जाता है।वर्तमान समय में भारत में लगभग 60 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर है और इन लोगों द्वारा की गई खेती से भारत के हर व्यक्ति को खाना मिलता है।
आज किसान कभी बारिश से परेशान हैं तो कभी सरकार के द्वारा लिए गए फैसलों से एक बार फिर किसान नेता रामलीला मैदान में धरने पर है किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 2024 के चुनाव में सभी पार्टियों को किसानों के रोष का सामना करना पड़ेगा। साथ ही कहा कि किसानों को अगर महापंचायत में जाने से पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं संयुक्त किसान मोर्चा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत कर रहा है, जिसमें कई राज्यों से लाखों किसान रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। अब से कुछ देर पहले किसानों का प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात के लिए कृषि भवन पहुंच गया है। किसान नेता उनसे मुलाकात करने के लिए दिल्ली पुलिस की वैन से पहुंचे थे। इसमें दर्शन पाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, युद्धवीर सिंह सहित दूसरे नेता शामिल हैं। इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने एमएसपी कमेटी की मांग नहीं की थी, हमने तो एमएसपी गारंटी कानून की मांग की है। टिकैत ने कहा कि 2024 में पूरे देश में भाजपा का बुरा हश्र होगा।

गौरतलब है कि 3 साल बाद एक बार फिर से किसान आंदोलन का आह्वान दिल्ली में किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता आज महापंचायत के जरिए किसान, आदिवासी किसान, महिला किसान, खेत मजदूर और प्रवासी मजदूर, ग्रामीण श्रमिक, बेरोजगारी, और बढ़ती निर्वाह व्यय और घटती क्रय शक्ति जैसे मसलों पर चर्चा करेंगे।

लागू हो स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट

संयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि संयुक्त स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सभी फसलों पर सी2+50 प्रतिशत के फार्मूला के आधार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाया जाए। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि केंद्र सरकार ने एमएसपी के निर्धारण के लिए जो समिति गठित की है, उसे रद्द कर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।

किसानों की आत्महत्या

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की बढ़ती आत्महत्या पर भी चिंता जताई है। SKM ने मांग की है कि कृषि में बढ़ती लागत और फसल के लिए लाभकारी मूल्य न मिलने के कारण 80 फीसदी से अधिक किसान कर्ज में डूब चुके हैं और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में सभी किसानों को कर्ज मुक्ति और उर्वरकों की लागत को कम किया जाना चाहिए।

रामलीला मैदान तक बसों की आवाजाही बंद होने के कारण लोगों को डेढ़-दो किलोमीटर पैदल चलकर रामलीला मैदान पहुंचना पड़ रहा है। चाहे कोई नई दिल्ली की तरफ से आ रहा हो या कनॉट प्लेस की तरफ से दोनों ही तरफ से बसों की सेवाएं बंद होने के कारण लोग पैदल चलकर रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं।

अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा

किसान महापंचायत में लखीमपुर खीरी जिले में 4 किसानों और एक पत्रकार की हत्या के तथाकथित आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को कैबिनेट से बाहर करने और गिरफ्तार करने की मांग की है।

किसान महापंचायत को ध्यान में रखते हुए राम लीला मैदान पुलिस तैनाती को बढ़ा दिया गया है।।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join