Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
India

किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाया गया। अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री।

May 18, 2023 Rupali Parihar 1 min read
kiren rijju

सरकार ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदल दिया है। रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल लॉ मिनिस्टर होंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।  रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने ये फैसला किया है।

रिटायर्ड जजों पर टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रिजिजू।

किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से आते हैं. पिछले कुछ समय से वह और रिटायर्ड जजों पर टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे. किरेन रिजिजू ने कॉलेजियम सिस्‍टम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है. देश में सभी लोग संविधान के हिसाब से काम करते हैं. इसके अलावा भी कुछ सख्‍त टिप्‍पणियां उन्‍होंने की थी.  किरेन रिजिजू ने अपने ट्विटर बायो में भी मंत्रालय का नाम बदल दिया है. अब वहां- ‘मिनिस्‍टर ऑफ अर्थ साइंस, इंडिया’ लिखा है।

अर्जुन राम मेघवाल बने नए कानून मंत्री।

अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से आते हैं। वह बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें साइकिल चलाते हुए काम पर जाते देखा जाता है। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्हें कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जाता है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join