Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

कांस फिल्म से लौटी ऐश्वर्या संग आराध्या के ‘नमस्ते ‘ की जमकर हो रही तारीफ।

May 20, 2023 Rupali Parihar 1 min read
ardhya bachan namste

कांस से मां ऐश्वर्या संग लौटी आराध्या ने एयरपोर्ट पर पपराजी को आदर के साथ रिस्पॉन्ड किया। बाहर निकलीं तो हाथ जोड़कर नमस्ते किया। सोशल मीडिया पर दोनों की पिक्चर्स और वीडियोज खासे वायरल हो रहे हैं. जहां यूजर्स आराध्या के संस्कारों की खासी तारीफें कर रहे हैं।

संस्कारों की हो रही तारीफ।

ऐश्वर्या राय कांस फिल्म फेस्टिवल की ओजी क्वीन हैं, और हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपने लुक के लिए सुर्खियां बटोरीं, जब पहले दिन ग्रीन शेड के फिश कट गाउन और दूसरे दिन ब्लैक गाउन संग सिल्वर हुह पहनकर एंट्री मारी। अब ऐश्वर्या कांस फिल्म फेस्टिवल से वापस आ चुकी हैं। ऐयरपोर्ट से उनका और आराध्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने उनके संस्कारों की जमकर तारीफ की है।

आराध्या के नमस्ते पर फ़िदा हुए फैन्स।

कांस फिल्म फेस्टिवल में एंजॉय करने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या अपने देश वापस लौट आईं हैं। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आराध्या पैपराजी को नमस्ते करती देखी जा सकती हैं। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया। लोगों ने आराध्या को दिए गए संस्कारों की तारीफ की है।

ऐश्वर्या का आउटफिट रहा चर्चा में।

76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर सिर्फ एक बार दिखीं। उनका सिल्वर शिमरी एक्सपेरिमेंटल आउटफिट चर्चा में रहा। उन्होंने फ्रेंच रिवेरा में गुरुवार को रेड कार्पेट पर वॉक किया। ऐश सिल्वर और ब्लैक Sophie Couture में पहुंचीं थीं। वह इस ड्रेस में काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं। उनकी ड्रेस में एल्युमिनियम की डिटेलिंग भी देखी जा सकती थी। वहीं वेस्टलाइन पर एक बड़ा सा bow था लेकिन नजरें उनके बड़े से हुड पर जाकर अटक गई। उन्होंने अपने लुक को बोल्ड रेड लिप कलर और मैट मेकअप के साथ पूरा किया था।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join