Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पर लगी मोहर

May 18, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 18 at 12.57.16 PM

कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? आखिरकार बुधवार देर रात इस सस्पेंस पर विराम लग गया। सिद्धारमैया को सीएम चुना गया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए खरगे ने विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सभी से चर्चा करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने ये फैसला लिया है कि सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। जबकि डीके शिवकुमार कर्नाटक के एकलौते उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने आगे कहा कि शिवकुमार संसदीय चुनाव के अंत तक PCC अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी उस दिन शपथ लेगा।

गुरुवार को कर्नाटक के सीएम का औपचारिक एलान कर दिया गया है। कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया होंगे। जबकि साल 2024 तक डीके शिवकुमार प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे।  

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के घोषणा पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के भाई और कांग्रेस नेता डीके सुरेश ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मैं पूरी तरह से खुश हूं। मगर कर्नाटक के हित के लिए पार्टी और डी.के. शिवकुमार और सभी को ये स्वीकार करना होगा।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री नामित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास के बाहर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया

केसी वेणुगोपाल के घर बैठक हो रही है। इस दौरान डीके शिवकुमार सहित कई वरिष्ठ मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ढाई-ढाई साल के लिए सीएम रहेंगे। पहले ढाई साल सिद्धारमैया मुख्यमंत्री रहेंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।  

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में नामित किए गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के समर्थन में उनके आवास के बाहर बैनर लगाए गए है। गौरतलब है, उन्हें कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join