Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

करीब 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे pm

May 16, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 16 at 9.44.31 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज रोजगार मेले के तहत करीब 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे. ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी हो रही हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे. पीएमओ ने बयान में बताया कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 मई को सुबह दस बज कर तीस मिनट पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नई भर्ती किए गए लोगों को लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.’

देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

यह रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. देशभर से चुने गए ये नए कर्मी भारत सरकार के तहत विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देंगे. ये नई भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों के साथ ही राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक-सह-टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, जूनियर लेखा क्लर्क, ट्रैक मेंटेनर, सहायक अनुभाग अधिकारी, लोअर डिवीजन क्लर्क, सब डिवीजनल ऑफिसर, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, निरीक्षक, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, फायरमैन, सहायक लेखा अधिकारी, संभागीय लेखाकार, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमांडेंट, प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सहायक रजिस्ट्रार, सहायक प्रोफेसर आदि पदों पर होंगी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join