Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Nov 07, 2026 | New Delhi —
Entertainment

कपड़ो की वजह से रेस्टोरेंट में उर्फी जावेद को नहीं मिली एंट्री।

April 26, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
urfi javed

अपने यूनीक फैशन स्टाइल से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद को एक रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं मिलने पर एक्ट्रेस ने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।

दरअसल, उर्फी जावेद को एक रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं दी गई, जिससे वह भड़क गई हैं और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। साथ ही एक वीडियो भी सामने आया है जिससे मामला कुछ और ही दिखाई दे रहा है।

 रेस्टोरेंट में उर्फी जावेद को नहीं मिली एंट्री।

उर्फी जावेद को आज मुंबई में एक रेस्टोरेंट के अंदर घुसने से मना कर दिया गया. इस घटना के बाद उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया है, जो वायरल हो गया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मुंबई क्या ये सच में 21वीं सदी है? आज मुझे एक रेस्टोरेंट में एंटर करने से मना कर दिया गया’

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी।

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा  ‘अगर आप मेरे फैशन चॉइस को पंसद नहीं करते हैं, तो ठीक है, लेकिन इसकी वजह से मेरे साथ ऐसा व्यहार करना, ठीक नहीं है और अगर आप ऐसा करते हैं, तो स्वीकार कीजिए. झूठे बहाने मत बनाइये’. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने जोमैटो को टैग किया है. इससे साफ है कि उर्फी जावेद को जोमैटो के रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं दी गई है।

करीना कपूर कर चुकी है उर्फी की तारीफ।

उर्फी जावेद अलग-अलग लुक में अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. वह एक बिंदास सेलिब्रिटी हैं और पब्लिक के बीच में भी बोल्ड कपड़े पहनकर चली जाती हैं. करीना कपूर भी कुछ दिनों पहले अपने एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद के फैशन स्टाइल की तारीफ कर चुकी हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join