Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

एक्ट्रेस कर रही अपनी प्रेगनेंसी एंजॉय।।।

March 22, 2023 Megha Jain 1 min read
depika ib

ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही 36 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी शोएब इब्राहिम और दीपिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए दी थी। इसी बीच आज उनके मुंबई में स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी डिलीवरी डेट के बारे में बात करती हुई नजर आईं।

कुछ महीने पहले दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करके फैंस को हैरान कर दिया था. उनकी प्रेग्नेंसी से फैंस बहुत खुश हुए थे दीपिका कक्कड़ अपने प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं. कुछ दिन पहले शोएब अपनी लेडीलव को बेबी मून पर ले गए थे.

इसके अलावा दीपिका भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें कुछ खास बाहर का खाने की क्रेविंग नहीं हो रही है. वह घर का खाना ही पसंद करती हैं.

बोलीं- कुछ ही दिन बचे हैं

दीपिका कक्कड़ के इस वीडियो में वह पिंक सूट में नजर आ रही हैं। इस दौरान उनसे पैपराजी ने डिलीवरी को लेकर सवाल पूछा, जिस पर एक्ट्रेस कहती हैं, ‘बस कुछ ही दिन बचे हैं, तभी पीछे से एक फोटोग्राफर 21 तारीख बोलता है इस पर दीपिका ने हामी भी भरी। अब फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि दीपिका का बच्चा 21 तारीख को होने वाला है। बता दें, एक्ट्रेस ने तीन महीने की प्रेग्नेंसी के बाद इस गुड न्यूज को शेयर किया था।

वीडियो देख लोगों ने बताया ओवर एक्टिंग
दीपिका के फैंस को उनका ये वीडियो पसंद आया लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे है। कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ओवर एक्टिंग बताते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। तो कई लोगो ने उनके धर्म बदलने पर तंज कसा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कितना ओवर एक्टिंग करती है ये’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अरे सर पर दुपट्टा नहीं लिया कैसे मुस्लिम हो’। तो वहीं तीसरे यूजर ने उनके हील पहनने पर आपत्ति जताई है।

कुछ ट्रोलर्स को दिए जवाब

हाल ही में कुछ दिनों पहले दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने जवाब देते हुए कहा था कि आप मेरा ब्लॉक मत देखिए मैंने आपको इनवाइट नहीं किया है और वह काफी गुस्से में नजर आ रही थी उन्होंने कहा कि चाहने वालों की संख्या ज्यादा है लोग तो तरह-तरह की बातें करते हैं लोगों को हमारा स्ट्रगल नहीं पता है मेरा और शोएब का रिश्ता नहीं पता है हां शोएब मेरे लिए सब कुछ है। उस वीडियो में शोएब ने भी आगे कहा कि अगर लोगों को इतनी दिक्कत है तो वह मुझे और दीपिका को देखना बंद करें अभी मेरी पत्नी प्रेगनेंसी से गुजर रही है उन्हें किसी तरीके का स्ट्रेस नहीं लेना है और ऐसे लोग हमसे दूर रहे।।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join