Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
World

उड़ते विमान में बिगड़ी पायलट की तबीयत, पैसेंजर ने कराई फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग।

March 26, 2023 Rupali Parihar 1 min read
aroplane

एक यात्री विमान हवा में उड़ रहा था। तभी उसके पायलट की तबीयत खराब हो गई। उसे तत्काल मेडिकल इमरजेंसी के लिए कॉकपिट से निकालना पड़ा। इस दौरान विमान में सफर कर रहे एक यात्री ने मोर्चा संभाला। उसने विमान को ऑपरेट करने में को-पायलट की मदद की। मामला अमेरिका का है। एक पैसेंजर फ्लाइट हवा में उड़ रही थी, तभी उसके पायलट की सेहत खराब हो गई। इस कारण तत्काल उसे मेडिकल इमरजेंसी के लिए कॉकपिट से निकालना पड़ा।

सुरक्षित लैंडिंग कराई।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथवेस्ट एयरलाइंस के एक विमान ने लास वेगास से ओहियो के कोलंबस के लिए उड़ान भरी थी। विमान के टेकऑफ करने के कुछ ही देर बाद पायलट की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। मेडिकल इमरजेंसी की हालत में विमान को वापस लास वेगास में लैंड कराने के लिए कहा गया।
इससे पहले कि पैनिक फैलता विमान में सवार एक यात्री विमान को संभालने के लिए आगे आ गया। वो पेशेवर पायलट था और एक दूसरी एयरलाइन कंपनी में काम करता था। उसने कॉकपिट में आकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क साधा। वहीं, विमान के को-पायलट ने फ्लाइट का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। कुछ देर बाद फ्लाइट 6013 की सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

विमान करीब 1 घंटे 17 मिनट तक हवा में रहा।

इस दौरान एक महिला यात्री ने बीमार पायलट का इलाज किया। वह प्रोफेशनल नर्स थी। लैंडिंग के बाद पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join