Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Sports

उज्जैन महाकाल पहुंचे विराट अनुष्का। भस्म आरती में हुए शामिल।

March 4, 2023 Rupali Parihar 1 min read
virat anushhka

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा महाकाल मंदिर पहुंचे थे। वे महाकाल मंदिर में सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल मंदिर सिंह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. आज सुबह 4:00 बजे की भस्म आरती में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को महाकाल की शरण में देखा गया. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर भगवान का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए तीर्थ स्थलों पर दर्शन करने पहुंचते हैं.

भस्म आरती में हुए शामिल।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शनिवार अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे, यहां दोनों ने भगवान महाकाल की तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती में शमिल होकार भगवान का आशीर्वाद लिया।
अनुष्का विराट करीबन डेढ़ घंटे तक इस भस्म आरती में शुमार रहे साथ ही साथ उन्होंने आरती के बाद अभिषेक भी किया. सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का की यह तस्वीरें देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी बेटी वामिका के साथ अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर दर्शन करने पहुंचते हैं लेकिन इस बार सुबह 4: 00 बजे की आरती में बेटी वामिका के बगैर पहुंचे.

सादगी से पहुचे महाकाल दरबार

विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धरण की हुई थी साथ ही मस्तक पर चन्दन का बड़ा त्रिपुण लगाकर धोती सोला पहने हुए भगवान महाकाल का ध्यान लगाकर बैठे दिखाई दिए। अनुष्का शर्मा भी साडी में नजर आईं।
अनुष्का शर्मा आरती के दौरान अपने सर पर पल्लू लिए नजर आईं तो वहीं विराट कोहली ने अपने माथे पर चंदन का टीका लगाकर भक्ति में लीन दिखें. आरती के दौरान विराट कोहली ने अपने गले में रुद्राक्ष की माला भी धारण कर रखी थी. विराच भगवान महाकाल की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आ रहे थे. इस दौरान अनुष्का शर्मा भी साड़ी में बेहद ही सादगी भरे अंदाज में नजर आईं. विराट कोहली आम जनता की तरह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल की आरती में लीन नजर आ रहे थे.

गर्भगृह में की पूजा अर्चना

अनुष्का और विराट भोलेनाथ के दरबार में करीब डेढ़ घंटे तक थे। इस दौरान दोनों ने गर्भगृह के भी दर्शन किए और भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। इससे पहले दोनों के नए साल के मौके पर वृंदावन में नीम करौली बाबा के आश्रम में भी देखा गया था। जहां उनके साथ उनकी बेटी वामिका भी नजर आई थी।
दोनों को महादेव के नाम के जयकारे लगाते देखा गया। आपको बता दें कि विराट और अनुष्का पिछले कुछ समय से कई बार धार्मिक स्थलों पर बेटी के साथ दर्शन करते हुए देखे गए हैं। इस बार दर्शन करने के बाद अनुष्का ने बाहर निकल कर पत्रकारों से कहा कि वो यहां दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join