Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jul 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

इस साल 76 वां कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन

May 16, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 16 at 11.43.50 AM

 हर साल की तरह इस साल भी सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल यानी कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। इस साल 76 वां कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 16 मई से लेकर 27 मई तक ये आयोजन होने वाला है। हर साल इस रेड कारपेट पर कई सेलेब्स अपना डेब्यू करते हैं। इसमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल होते हैं। वहीं अनुष्का शर्मा से लेकर मानुषी छिल्लर तक कई स्टार्स अपना रेड कारपेट डेब्यू इस साल करेंगे। आइए जानते हैं कि वे कौन से बॉलीवुड सितारे हैं, जो अपना कान्स रेड कारपेट पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

अनुष्का का रेड कारपेड डेब्यू।

अनुष्का शर्मा इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस इस इवेंट का हिस्सा बनेंगी, जिसमें सिनेमा की दुनिया में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ हाॅलीवुड की फेमस एक्ट्रेस केट विंसलेट भी होंगी। अनुष्का के अलावा पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस इवेंट में मानुषी एक्ट्रेस अनुष्का के साथ नजर आएंगी।

सनी लियोनी बिखेरेंगी जलवा।

वहीं बाॅलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी। सनी कान्स 2023 के इवेंट में शामिल होकर रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। ये पहली बार होगा, जब सनी इस इवेंट में शामिल होंगी। बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी कान्स में नजर आएंगे। खबरें हैं कि वे फिल्म कैनेडी को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में स्क्रीनिंग करेंगे। इसे मिडनाइट स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोनी मुख्य भूमिका में हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर डॉली सिंह भी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वे एक फेमस ग्रैंड लुमियर थिएटर में ऑफिशियल मूवी स्क्रीनिंग में भाग लेंगी

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join