Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 04, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

इस दिन लगेगा साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण।

May 21, 2023 Rupali Parihar 1 min read
chandra grahan

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन शुक्रवार 5 मई को लगा. यह ग्रहण दुनियाभर के कई हिस्सों में देखा गया लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया। अब इसके बाद साल का दूसरा चंद्र ग्रहण रविवार 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा और यह साल का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा. इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण इसलिए भी खास रहेगा क्योंकि यह पूरे साल में लगने वाले सभी ग्रहणों में एक मात्र ऐसा ग्रहण होगा, जो भारत में भी दिख सकेगा।

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

5 मई के बाद साल 2023 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगेगा. चंद्र ग्रहण रात 01:06 पर शुरू होगा और 02:22 पर समाप्त हो जाएदा. भारत में ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी।

दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक काल

वहीं, रविवार 29 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा और यहां इसका सूतक भी मान्य होगा. ऐसे में इस दौरान शुभ-मांगलिक कार्य समेत पूजा-पाठ आदि वर्जित होंगे. बता दें कि चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतक काल मान्य हो जाता है और सूतक लगते ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

कब लगता है चंद्रमा को ग्रहण

विज्ञान के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लगता है. इसे अद्भुत खगोलीय घटना माना जाता है. वहीं ज्योतिष मे इसे समुंद्र मंथन की कथा और राहु-केतु से जोड़ा जाता है. इसलिए ग्रहण लगने की घटना को धार्मिक नजरिए से शुभ नहीं माना जाता है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join