Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 15, 2026 | New Delhi
World

इजरायल और हमास के भीषण युद्ध में निशाना बन रहे गाजा पट्टी के लोग, खौफ तले जी रहे है जिंदगी, जानिए पूरी डीटेल्स

October 14, 2023 Sneha 1 min read
Israel Hamas War 3

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच में हो रहे इस भीषण युद्ध में गाजा पट्टी के लोग अब बुरी तरह से झुलस रहे है. जहां पर ये जंग अब रूकने का नाम नही ले रही है. वहीं दूसरी तरह इजरायल और हमास के बीच में बसे गाजा पट्टी के लोगों का जीवन पूरी तरह से इस समय पर मुहाल बनता दिख रहा है. इस भीषण जंग के दौरान नाजी जमाल एक बहुत ही बड़ी परेशान के बीच में जूंझ रहे है. दरअसल, इजरायल की तरफ से गाजा पट्टी में रह रहे सभी जबालिया शरणार्थी और साथ ही फलस्तीनियों को जगह खाली करने का आदेश दिया है. जहां पर उनके लिए जीवन अब मुहाल हो चला है. जगह खाली कर के बंजारों की तरह से भटकने या फिर इजरायल की सेना का शिकार बनने के अलावा इन लोगों के पास दूसरा कोई विकल्प नही बचा है. इजरायल की तरफ से फलस्तीनियों को केवल एक दिन का समय दिया गया है. जहां पर उन्हें एक दिन यानि 24 घंटों के भीतर गाजा पट्टी को पूरी तरह से खाली कर देना होगा अन्यथा उन्हें इजराइली सेना का निसाना बनना होगा.

फलस्तीनियों के लिए इजरायल बना संकट

हाल ही तौर पर जमाल ने अपने बयान को जारी करते हुए, बताया है, कि गाजा पट्टी में बसे 1.1 मिलियन लोगों के जानें के लिए कोई सुरक्षित जगह बकाया नही रही है. पूरा गाजा पट्टी आग की लपटों में झूलस रहा है. हर एक जगह पर नाकाबंदी है. इसके साथ ही हर जगह गोलेबारी हो रही है. जहां पर उनके लिए अब कही पर भी जाना खतरे से खाली नही है. साथ ही इजरायल की तरफ से महज 1 दिन का समय सभी फलस्तीनियों को दिया गया है. जिसमें सभी को इस एक दिन के दौरान गाजा को खाली करना होगा. यह फैसला हमास के हमलें के बाद लिया गया है, आपको बता दें, कि युद्ध के करीबन छठे दिन के दौरान हुई बमबारी में इजरायल के तकरीबन 1,300 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join