Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 15, 2026 | New Delhi
World

इजराइल और हमास के बीच हो रही जंग में जा रही हजारों लोगों की जान, जानिए क्यों हो रही है जंग, पढ़िए डीटेल्स

October 10, 2023 Sneha 1 min read
Israel Hamas War

Israel-Hamas War: रूस और यूक्रेन के बाद से अब इजराइल और हमास के बीच जंग का आगाज हो चुका है. जहां पर दोनों ही तरफ से जानलेवा हमलें किए जा रहे है, दोनों एक दूसरे को तबाह करने पर तुल चुके है. ऐसे में 7 अक्टूबर से चल रही, इस जंग में हजारों लोगों की जानें भी जा चुकी है. इसके साथ ही हमास जो की एक आतंकी संगठन है, ने इजराइल पर भारी मात्रा में राॅकेट से हमला किया है. जिसके बाद से इजराइल के लोगों को और साथ ही में शहरों को हमास ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. हमास के इस हमले के बाद से इजराइल बदले की आग में जल रहा है, जिसके बाद से ही इजराइल हमास के आतंकियों पर हमला कर रहा है.

इजराइल और हमास के बीच जारी इस जंग में मासूम लोगों की जानें जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार इस बात का पता चला है, कि इस जंग के दौरान अभी तक करीबन 1,000 लोगों कि मौत का आकड़ा सामने आया है. हमास ने इजराइल को ढ़ेरों राॅकेट दाग कर के वहां पर करीब 900 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है, इसके साथ ही इजराइल ने भी हमास के आतंकियों को खत्म करने के लिए जो हमला किया, उसमें लगभग 600 लोगों की जानें जा चुकी है.

हाल ही में, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने बयान को जारी करते हुए बताया है, हमास के इस हमले को मूंह तोड़ जवाब दिया जाएगा. प्रधानमंत्री ने अपने देश के नागरिकों को न्याय दिलानें की बात कही है.

बदलें की आग में जल रहे, इजराइल ने गाजा पट्टी में बिजली को रोक दिया है. इसके साथ ही इजराइल की तरफ से गाजा पर नाकाबंदी लगाने का फैसला किया गया है. जहां पर तकरीबन 3 लाख रिजर्व सैनिकों को बुलाया गया है. जानिए कैसे हुई थी, शुरूआत इस जंग की.

शनिवार की सुबह जब इजरायल में लोग अपना त्योहार मनानें के लिए एक मैदान में एकत्रित हुए. जहां पर सभी लोग हर्ष उल्लास से अपना संगीतोत्सव मना रहे थे. उसी समय पर अचानक से ही हवाई हमले के सायरन बनजा स्टार्ट हो गए. जिसके चलते लोगों में अफरा तफरी मच गई. सभी लोग भाग पाते इससे पहले ही, भारी मात्रा में आसमान से राॅकेट कि बरसात हो गई. जिसके बाद बहुत लोगों ने अपनी जानें गवा दी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join